Count the success of Jeevika sisters Sanjay Jha said GDP will also increase with CM Mahila Rojgar Yojana जीविका दीदियों की सफलता गिनाएं, संजय झा ने कहा- सीएम महिला रोजगार योजना से जीडीपी भी बढ़ेगी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जीविका दीदियों की सफलता गिनाएं, संजय झा ने कहा- सीएम महिला रोजगार योजना से जीडीपी भी बढ़ेगी

बिहार चुनाव की तैयारी में जुटी जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सीएम महिला रोजगार योजना न सिर्फ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि बिहार की GDP में उछाल लाएगी। पार्टी प्रवक्ता मीडिया डिबेट्स में मजबूती के नीतीश सरकार की उपलब्धियां बताएं।

Tue, 2 Sep 2025 08:12 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जीविका दीदियों की सफलता गिनाएं, संजय झा ने कहा- सीएम महिला रोजगार योजना से जीडीपी भी बढ़ेगी

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली 2 लाख 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता से न सिर्फ वे आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि यह बिहार की जीडीपी में भी जबर्दस्त उछाल लाएगी। झा जदयू के प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रदेश प्रवक्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मीडिया डिबेट्स में प्रवक्ताओं को पूरी मजबूती के साथ नीतीश सरकार की उपलब्धियों को सामने रखना है। विपक्ष की दिशाहीन बहसों में उलझने के बजाय हमें अपनी बात रखनी है। जीविका दीदियों ने आज बिहार के विकास का नया इतिहास रचा है। हर मंच पर जीविका दीदियों की सफलता और भूमिका को प्रमुखता से रखना होगा।

आपको बता दें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पहली किस्त में 10000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि राज्य के हर परिवार की एक महिला को दी जाएगी। इसके लिए कोई पात्रता नहीं रखी गई है। चुनाव से पहले यह राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके अलावा, रोजगार शुरू करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10000 लेना है तो जीविका से जुड़ना होगा, नीतीश की महिला रोजगार योजना का पहला नियम
ये भी पढ़ें:फ्री राशन जैसा चुनावी औजार? महिलाओं को 27000 करोड़ बांटने को तैयार नीतीश सरकार
ये भी पढ़ें:होम गार्ड का भत्ता बढ़ा, कॉलेज और नारकोटिक्स ब्यूरो; नीतीश कैबिनेट के बड़े फैसले

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसे राज्य कैबिनेट से मंजूरी भी दे दी गई है। यानी कि महिला रोजगार योजना को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। बिहार में 2.70 करोड़ परिवार हैं। इन परिवार की कोई भी एक महिला सदस्य जो आवेदन करेंगी, उन्हें तत्काल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। योजना के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। जिसके बाद महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये आना शुरू हो जाएंगे।

इस योजना के लिए हर वर्ग और जाति की महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। जो महिलाएं इस रकम से रोजगार करेंगे। उनको मदद के तौर पर 2 लाख रूपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। लेकिन इसके लिए आंकलन किया जाएगा। महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे। चुनाव से पहले नीतीश सरकार की इस योजना को मास्टरस्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्री बिजली के बाद घर-घर मुफ्त सोलर पैनल लगाएगी सरकार, नीतीश का संवाद
ये भी पढ़ें:125 यूनिट फ्री बिजली साइबर फ्रॉड का नया टूल, ऐसे मैसेज से सावधान रहें
ये भी पढ़ें:बिहार में स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय बढ़ा, नीतीश सरकार का एक और फैसला

वहीं मंगलवार (2 सितंबर) को पीएम मोदी ने बिहार में जीविका बैंक का उद्घाटन किया। और 105 करोड़ रुपए की राशि भी ट्रांसफर की। इस बैंक से 6 लाख जीविका सदस्यों को लाभ मिलेगा, और बैंक का चक्कर भी लगाने नहीं पड़ेंगे। जीविका खुद उन्हें कारोबार के लिए राशि प्रदान करेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।