Will Nitish CM Women Employment Scheme will give electoral dividend to BJP JDU NDA in like Narendra Modi Free Ration मोदी के फ्री राशन जैसा चुनावी औजार? महिलाओं को 27000 करोड़ नकद बांटने को तैयार नीतीश सरकार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोदी के फ्री राशन जैसा चुनावी औजार? महिलाओं को 27000 करोड़ नकद बांटने को तैयार नीतीश सरकार

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में 2.70 करोड़ परिवार हैं और हर परिवार से एक औरत सीएम महिला रोजगार योजना में आवेदन करने के बाद 10 हजार रुपये की पहली किस्त पा सकती है। इस हिसाब से सरकार 27 हजार करोड़ बांटने को तैयार है।

Mon, 1 Sep 2025 08:55 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मोदी के फ्री राशन जैसा चुनावी औजार? महिलाओं को 27000 करोड़ नकद बांटने को तैयार नीतीश सरकार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत करके चुनाव से पहले महिलाओं के जरिए हर परिवार को मांगने पर 10 हजार रुपये कैश ट्रांसफर की तैयारी कर ली है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव ने पेंशन बढ़ाने, मुफ्त भर्ती परीक्षा के साथ आना-जाना फ्री, महिलाओं के लिए हर महीने 2500 रुपये नकद वाली माई बहिन मान योजना जैसे कई वादे किए हैं। तेजस्वी यादव के एक-एक वादे की काट निकाल रही नीतीश सरकार ने महिला रोजगार योजना चालू करके इरादा जताया है कि नकद देने या बढ़ाने के विपक्षी वादों से मुकाबले के लिए एनडीए सरकारी खजाना से नकद बहाने को तैयार है।

चर्चा अब इस बात पर हो रही है कि हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार के लिए चुनाव से पहले 10,000 रुपये कैश देने की योजना का चुनावी असर नरेंद्र मोदी सरकार की मुफ्त राशन योजना जैसा होगा या नहीं। कोरोना काल में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) की शुरुआत की थी जिसे अब 2029 तक बढ़ा दिया गया है। इसके तहत 81 करोड़ से ऊपर लाभार्थियों को मुफ्त राशन मिल रहा है। अंत्योदय अन्न योजना के तहत 35 KG और प्राथमिकता वाले परिवारों को प्रति माह प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम अनाज दिया जाता है। इस योजना का उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भाजपा की जीत में एक हद तक योगदान रहा है।

पहली किस्त में 10 हजार, फिर 2 लाख तक खाते में आएंगे; नीतीश की महिला रोजगार योजना क्या है

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और नीतीश सरकार के प्रभावशाली डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इस योजना को कैबिनेट की मंजूरी के बाद कहा था कि बिहार में 2.70 करोड़ परिवार हैं। इन परिवारों की एक महिला को आवेदन करने पर तत्काल 10000 रुपये की पहली किस्त जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा था कि जरूरत पड़ने पर सीएम महिला रोजगार योजना से दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। 2.70 करोड़ परिवार की एक महिला को 10,000 रुपये के हिसाब से नीतीश सरकार 27 हजार करोड़ रुपये बांटने को तैयार है। जितने आवेदन आएंगे, उतने को सरकार पैसा देगी।

10000 लेना है तो जीविका दीदी समूह से जुड़ना होगा, नीतीश की महिला रोजगार योजना का पहला नियम

नीतीश ने 29 अगस्त को ऐलान किया था कि महिलाएं पसंद का रोजगार शुरू कर सकें, इसके लिए सरकार यह योजना शुरू कर रही है। आवेदन के बाद पहली किस्त में 10,000 रुपये की सहायता सितंबर से ही खाते में मिलने लगेगी। छह महीने बाद अधिकारी महिला के रोजगार की समीक्षा करेंगे और जरूरत के मुताबिक उस रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी सरकार देगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।