Corrupt DSP Gautam properties range from Nepal to Bengal girlfriend land car also on EOU radar नेपाल से बंगाल तक भ्रष्ट डीएसपी गौतम की संपत्तियां; गर्लफ्रेंड की जमीन, कार भी EOU की रडार पर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नेपाल से बंगाल तक भ्रष्ट डीएसपी गौतम की संपत्तियां; गर्लफ्रेंड की जमीन, कार भी EOU की रडार पर

नेपाल और पश्चिम बंगाल में भी डीएसपी गौतम की संपत्तियों के सुराग मिले हैं। इसे  लेकर ईओयू मुख्यालय के स्तर पर स्थानीय सिविल एवं पुलिस प्रशासन से संपर्क साधा गया है।

Sun, 5 April 2026 09:27 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नेपाल से बंगाल तक भ्रष्ट डीएसपी गौतम की संपत्तियां; गर्लफ्रेंड की जमीन, कार भी EOU की रडार पर

Bihar Crime News: आय से अधिक संपत्ति मामले के आरोपी किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार की बेनामी संपत्तियों और निवेश को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) खंगाल रही है। इसको लेकर ईओयू की तीन अलग टीम बनाई गई। इसके अलावा नेपाल और पश्चिम बंगाल में भी उनकी संपत्तियों के सुराग मिले हैं। इसको लेकर ईओयू मुख्यालय के स्तर पर स्थानीय सिविल एवं पुलिस प्रशासन से संपर्क साधा गया है।

ईओयू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एडिशनल एसपी के नेतृत्व में ईओयू की एक टीम किशनगंज में पिछले छह दिनों से लगातार कैंप कर एसडीपीओ की बेनामी संपत्तियों को लेकर मिले तथ्य व सूचनाओं को सत्यापित करने के काम में जुटी है। 31 मई को एसडीपीओ के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद से ही यह टीम किशनगंज एवं पूर्णिया में मिली उनकी संपत्तियों का सत्यापन कर रही है। इसको लेकर संबंधित कार्यालयों व संगठनों से फीडबैक लिया जा रहा है। दूसरी टीम को अररिया, मुंगेर और पटना में मिली उनकी संपत्तियों के सत्यापन कार्य में लगाया गया है। तीसरी टीम जल्द ही दिल्ली जायेगी, जो दिल्ली के साथ ही गुरुग्राम और नोएडा में मिली उनकी संपत्तियों के सत्यापन का काम करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड पर करोड़ों लुटाने वाले किशनगंज SDPO को पद से हटाया, EOU ने की थी रेड

कई माफिया और सफेदपोशों की संपत्तियां भी खंगाली जाएगी

किशनगंज एसडीपीओ के आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दर्ज मामले की छानबीन के दौरान ईओयू को कई माफिया और सफेदपोशों से उनके संबंधों की जानकारी मिली है। एसडीपीओ के नंबरों से दूसरे नंबरों पर दिन भर में 50 बार कॉल किए जाने संबंधित साक्ष्य मिले हैं। इन सबका भी सत्यापन हो रहा है। जांच में पता चला है कि एसडीपीओ ने दूसरों के नाम, संस्था व उनके परिवार के लोगों के नाम पर कई जगह बेनामी संपत्तियां बनाई हैं। ऐसे में उनसे संबंध रखने वाले माफिया व सफेदपोशों की संपत्तियां भी खंगाली जायेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार : SDPO गौतम कुमार के शराब माफियाओं से संबंध, महिला मित्र के नाम जमीन भी

घरेलू सहयोगी(गर्लफ्रेंड) की संपत्ति की भी हो रही जांच

एसडीपीओ ने अपनी महिला मित्र शगुफ्ता के नाम पर सात भूखंड खरीदे थे। जांच में उनकी घरेलू महिला सहयोगी के नाम पर भी संपत्तियां होने के प्रमाण मिले हैं। इन सबकी जांच कराई जा रही है। मामला प्रमाणित होने पर एसडीपीओ पर शिकंजा और कसेगा। पश्चिम बंगाल में हो रहे चुनाव की वजह से ईओयू को बंगाल से जुड़ी संपत्तियों की जानकारी मिलने में थोड़ी परेशानी हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुद गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित, पत्नी शिक्षिका; SDPO गौतम कुमार अब घिरे

ईओयू के समक्ष एसडीपीओ होंगे पेश

एसडीपीओ गौतम कुमार सोमवार को ईओयू के पटना कार्यालय में पेश होंगे। छापेमारी के दौरान ही उनको नोटिस देकर सोमवार को पूछताछ के लिए ईओयू कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। इस दौरान एसपी स्तर के अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। वहीं, मंगलवार को डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार को भी पूछताछ के लिए उपस्थित होने की नोटिस दी गयी है।

प्वाइंटर

- एडिशनल एसपी के नेतृत्व में एक टीम किशनगंज में कर रही कैंप

- दूसरी अररिया, मुंगेर और पटना की संपत्तियों का कर रही सत्यापन

- दिल्ली, गुरुग्राम व नोएडा की संपत्तियों को खंगालने जाएगी तीसरी टीम

- माफिया और सफेदपोशों से एसडीपीओ के संबंधों की भी हो रही जांच

- नोटिस पर आज ईओयू कार्यालय में उपस्थित होकर रखेंगे अपना पक्ष

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।