Congress to contest Bihar election at least one seat in every district no candidate in 7 districts last time हर जिले की कम से कम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, पिछली बार 7 में नहीं था कोई कैंडिडेट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हर जिले की कम से कम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, पिछली बार 7 में नहीं था कोई कैंडिडेट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस राज्य के हर जिले की कम से कम एक सीट पर लड़ने की तैयारी कर रही है। साल 2020 के चुनाव में पार्टी ने सारण, मुंगेर, भोजपुर समेत 7 जिलों में कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारा था।

Fri, 12 Sep 2025 07:38 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
हर जिले की कम से कम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, पिछली बार 7 में नहीं था कोई कैंडिडेट

विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस बिहार में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। पार्टी की रणनीति हर एक जिले में कम से कम एक सीट पर चुनाव लड़ने की है। ऐसा इसलिए ताकि वोटर अधिकार यात्रा में घरों से निकले कार्यकर्ता चुनाव तक सक्रिय रहें। पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में 7 जिलों में कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। इनमें सारण, शिवहर, मुंगेर, भोजपुर, कैमूर, अरवल, जहानाबाद शामिल हैं। इससे इन जिले के कार्यकर्ताओं में मायूसी रही थी।

इस बार कांग्रेस के स्तर पर कराए गए सर्वे और फीडबैक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी फोरम पर यह बात रखी। हाल ही में दिल्ली में हुई दो दिवसीय बैठक में भी कांग्रेस नेताओं ने आलाकमान के सामने यह मुद्दा उठाया।

प्रदेश के नेताओं का कहना था कि सीट शेयरिंग के समय यह ध्यान रखा जाए कि हर एक जिले में पार्टी को कोई न कोई सीट जरूर मिले। इससे वहां के कार्यकर्ताओं की सक्रियता बनी रहेगी। इसका लाभ पार्टी को मिलेगा। इसी के बाद यह सहमति बनी कि महागठबंधन की समन्वय समिति के समक्ष यह बात रखी जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार का सीएम जनता तय करेगी; तेजस्वी यादव के चेहरे पर कांग्रेस ने मंशा जता दी

इसी के तहत कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर योग्य प्रत्याशी की तलाश कर रही है। इसके लिए जिला और प्रखंड स्तरीय कमेटी से दावेदारों के नाम मांगे गए हैं। इस पर प्रदेश इलेक्शन कमेटी की 16 सितंबर को होने वाली बैठक में विचार होगा। प्रदेश इलेक्शन कमेटी की ओर से हर सीट पर तीन-तीन नाम सुझाए जाएंगे। इन पर विचार के लिए 19 सितंबर को पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।