Samrat Choudhary BJP called Nepal violence Congress party mistake नेपाल भारत का हिस्सा होता तो… पड़ोसी देश में हिंसा को सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की भूल बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नेपाल भारत का हिस्सा होता तो… पड़ोसी देश में हिंसा को सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की भूल बताया

भाजपा नेता एवं बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नेपाल में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस की भूल बताया है। उन्होंने दावा किया कि अगर नेपाल आज भारत का हिस्सा होता तो यहां शांति होती।

Wed, 10 Sep 2025 06:33 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नेपाल भारत का हिस्सा होता तो… पड़ोसी देश में हिंसा को सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की भूल बताया

पड़ोसी देश नेपाल में युवा आबादी के हिंसक प्रदर्शन के बाद उपजे तनाव और राजनीतिक संकट पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट ने इसे कांग्रेस की भूल बताया है। उन्होंने कहा कि नेपाल अगर आज भारत का हिस्सा होता तो वहां शांति और खुशहाली होती। कांग्रेस की भूल रही कि नेपाल और पाकिस्तान जैसे देश भारत का हिस्सा नहीं हैं। डिप्टी सीएम के इस बयान से सियासी पारा गर्मा गया है।

सम्राट चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “नेपाल में अराजकता इसलिए हो रही है क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा इन देशों को अलग रखा। अगर नेपाल आज भारत का अंग होता तो वो समृद्ध होता। इसी तरह पाकिस्तान भी भारत का हिस्सा होता तो वह भी समृद्ध होता। यह कांग्रेस की भूल है जिसके चलते हमें यह झेलना पड़ा है।” उन्होंने नेपाल में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को गलत बताया और कहा कि लोगों में असंतोष हो सकता है लेकिन अराजकता नहीं होनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल की जेल तोड़ कर भागे कैदियों की भारत में घुसने की कोशिश, SSB ने 10 को पकड़ा

बता दें कि नेपाल में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद Gen-Z (युवा) आबादी सड़कों पर उतर गई। युवाओं का नेपाली सरकार पर गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को हिंसा के बाद पुलिस गोलीबारी में कई प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार को भीड़ ने संसद भवन समेत कई सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया। बवाल बढ़ने के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने कई मंत्रियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और अन्य राजनेताओं पर भी हमले किए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच बिहार में हाई अलर्ट, पुलिस से SSB तक को निर्देश

पड़ोसी देश में राजनीतिक अस्थिरता का असर भारत पर भी पड़ा है। नेपाल घूमने गए कई पर्यटक हिंसक प्रदर्शनों के चलते वहां फंसे हुए हैं। भारत और नेपाल के बीच विमान, रेल और बस सेवाओं को बंद कर दिया गया है। बिहार में बॉर्डर के पास स्थित लोगों को भी परेशानी हो रही है। भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।