Tejashwi Yadav Bihar Adhikar Yatra from 16 September will cover 10 districts in 5 days तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा 16 सितंबर से, 10 जिले नापेंगे; राहुल गांधी के साथ भी घूमे थे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा 16 सितंबर से, 10 जिले नापेंगे; राहुल गांधी के साथ भी घूमे थे

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव एक बार फिर राजनीतिक यात्रा पर निकलने वाले हैं। तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा 16 सितंबर से शुरू होगी। इस दौरान वे 10 जिलों के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 

Fri, 12 Sep 2025 01:34 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा 16 सितंबर से, 10 जिले नापेंगे; राहुल गांधी के साथ भी घूमे थे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर यात्रा निकालने जा रहे हैं। तेजस्वी की बिहार अधिकार यात्रा 16 सितंबर को जहानाबाद से शुरू होगी। इसका समापन वैशाली में 20 सितंबर को होगा। नेता प्रतिपक्ष यात्रा के दौरान 5 दिनों में 10 जिलों के कई विधानसभा क्षेत्रों में जनता से संवाद करेंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही तेजस्वी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी।

आरजेडी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव की आगामी यात्रा को लेकर संबंधित जिलों के पार्टी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष एवं अन्य नेताओं को यात्रा में शामिल होने के लिए पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया कि बिहार अधिकार यात्रा जिन विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, वहां पर किसी एक जगह तेजस्वी जनसंवाद करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार का सीएम जनता तय करेगी; तेजस्वी यादव के चेहरे पर कांग्रेस ने मंशा जता दी

तेजस्वी की यात्रा का यह रूट रहेगा

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की प्रस्तावित बिहार यात्रा जहानाबाद से शुरू होकर नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर होकर वैशाली तक जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गठबंधन के लिए तेजस्वी के घर ढोल लेकर पहुंच गए ओवैसी के नेता, 6 सीटें मांगीं

राहुल और तेजस्वी ने निकाली थी वोटर अधिकार यात्रा

पिछले महीने राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव ने बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन (एसआईआर) के मुद्दे पर यात्रा निकाली थी। इस यात्रा में तेजस्वी ने राहुल के साथ कई जिलों का दौरा किया था। 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई उस यात्रा का पटना में 1 सितंबर को समापन हुआ था। इस दौरान दोनों नेताओं ने 20 जिलों में 1300 किलोमीटर का सफर किया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।