CMO directly oversee zone block and police station Samrat Chaudhary assured people of Bihar अंचल, ब्लॉक और थाना को सीधे सीएमओ देखेगा, बिहार के लोगों को सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अंचल, ब्लॉक और थाना को सीधे सीएमओ देखेगा, बिहार के लोगों को सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा

सीएम सम्राट चौधरी ने बहुमत पर चर्चा के दौरान कहा कि अंचल, ब्लॉक और थाना को सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय देखेगा।उन्होने गारंटी देते हुए कहा कि बिहार की पुलिस काम करेगी। महिलाओं की तरफ अगर कोई भी गलत नजर उठाएगा। तो उसे पाताल से निकालने का काम भी हमारी पुलिस करेगी।

Fri, 24 April 2026 12:50 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अंचल, ब्लॉक और थाना को सीधे सीएमओ देखेगा, बिहार के लोगों को सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा

बिहार विधानसभा में बहुमत पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि अंचल, ब्लॉक और थाना को सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय देखेगा। सम्राट चौधरी ने गारंटी देते हुए कहा कि बिहार की पुलिस काम करेगी। महिलाओं की तरफ अगर कोई भी गलत नजर उठाएगा। तो उसे पाताल से निकालने का काम भी हमारी पुलिस करेगी। बिहार में सुशासन चलता रहेगा। 2011 से लगातार हमारे कई साथी काम करते रहे।

लोक सेवाओं के लिए बेहतर काम किए गए- सम्राट

लोक सेवाओं का अधिकार कानून लागू किया गया। बिहार भूमि पोर्टल शुरू किया गया। ई म्यूटेशन की सेवा शुरू की गई। इसके बाद दिलीप जायसवाल आए, उन्होने इसको आगे बढ़ाया। विजय सिन्हा आए उन्होने ई मापी की व्यवस्था कराई। संजय सरावगी ने डिजिटल कराने का काम किया। लेकिन मैं आश्वस्त करता हूं कि तीन चीजों में अंचल, ब्लॉक और थाना को मेरा सीएमओ पूर्ण रूप से देखेगा। इससे पहले सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को तीखा जवाब दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 से 30 बोलकर BJP ने नीतीश को फिनिश कर दिया, तेजस्वी के भाषण पर सदन में बवाल
ये भी पढ़ें:सम्राट का बहुमत साबित, लालू पाठशाला पर तेजस्वी से कहा- किसी की बपौती नहीं सत्ता

सत्ता किसी की बपौती नहीं- सम्राट

उन्होंने कहा ‘सत्ता किसी की बपौती नहीं होती है। कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता है। मैं तो कहता हूं अगर लालू जी का मुझपर अत्याचार नहीं होता तो आज मैं सीएम नहीं होता। नीतीश कुमार की इच्छा थी कि सम्राट चौधरी बिहार का सीएम हो, इससे इनकार नहीं करता हूं। बिहार में 20 सालों से एनडीए की सरकार है। एनडीए की सरकार ने किसानों, महिलाओं की चिंता की, और सबसे अधिक सुशासन स्थापित करने का काम किया गया। हमारे नेता नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार समृद्ध बने।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टंग ऑफ स्लिप होता रहता है'- सीएम सम्राट चौधरी की गलती निकालते तेजस्वी खुद फिसले

ट्रिपल C से कई समझौता नहीं, लालू को नीतीश ने सीएम बनाया- CM

सम्राट चौधरी ने कहा कि ट्रिपल C पर समझौत नहीं हुआ, आगे भी नहीं होगा। हम लोगों के नेता नीतीश कुमार जी चाहते हैं कि बिहार समृद्ध हो, सरकार इस पर काम कर रही है। हम तीन C पर काम कर रहे हैं। करप्शन, क्राइम और कम्युनिजम। अपने भाषण में राजद पर निशाना साधते हुए सम्राट ने बताया कि इस सदन में मैंने कई बार कहा नीतीश नहीं होते तो लालू मुख्यमंत्री होते क्या। कोई, किसी की पाठशाला से नहीं होता। लालू को भी मुख्यमंत्री नीतीश ने ही बनाया था। लालू का अत्याचार नहीं होता तो मैं कभी बिहार का मुख्यमंत्री नहीं होता। आपको बता दें सम्राट सरकार ने फ्लोर टेस्ट ध्वनिमत से पास कर लिया है। स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।