25 से 30 बोलकर बीजेपी ने नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया, तेजस्वी के भाषण पर सदन में बवाल
तेजस्वी यादव के बयानों से सदन में शोर शराब शुरू हो गया। स्पीकर डॉ प्रेम कुमार को हस्तक्षेप करके हालात को संभालना पड़ा। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2025 से 30, फिर से नीतीश बोलकर बीजेपी ने नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया।

Uproar over Tejaswi Speech in Assembly: बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विस्वास मत का प्रस्ताव रखा। इस पर चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने अपना पक्ष रखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला किया। तेजस्वी यादव के बयानों से सदन में शोर शराब शुरू हो गया। स्पीकर डॉ प्रेम कुमार को हस्तक्षेप करके हालात को संभालना पड़ा। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2025 से 30, फिर से नीतीश बोलकर बीजेपी ने नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया। उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी की डिग्री और जन्मतिथि पर भी सवाल उठाया। स्पीकर ने तेजस्वी यादव 9 मिनट का समय अलौट किया था। तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल बिहार के विकास के लिए सरकार को हर संभव सहयोग देगा।
तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को विकास कार्य के लिए स्टैबिलिटी चाहिए होता है। लेकिन बिहार में 5 सालों में पांच सरकारों ने शपथ लिया। ऐसी नौबत बार बार क्यों आती है। सम्राट चौधरी जी को इस बात के लिए शुभकामना देंगे कि इलेक्टेड सीएम को हटाकर सेलेक्टेड सीएम बनने का इनका संकल्प पूरा हुआ। इससे हम लोग तो खुश हैं क्योंकि सम्राट चौधरी लालू जी की पाठशाला से निकले हैं। लेकिन, इससे बीजेपी के लोगों को इससे काफी तकलीफ है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी अपनी पगड़ी को संभाल के रखिएगा क्योंकि विजय सिन्हा जी की उस पर नजर लगी है। नंद किशोर यादव, गिरिराज सिंह जैसे ऑरिजनल बीजेपी के नेता को सीएम बनने का मौका नहीं मिला। बीजेपी चाहे जो भी कह ले लेकिन सीएम राजद की पाठशाला से, एक डिप्टी सीएम विजय चौधरी कांग्रेस से और दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव जनता दल से निकले हैं। ऐसे में हम लोग तो संतुष्ट हैं पर सम्राट चौधरी को बीजेपी से ही खतरा है। असली भाजपा के लोग पीड़ा में हैं। वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव के बयान पर बीजेपी, जदयू, हम, लोजपा आरवी, और रालोमो के विधायक शोर मचाने लगे। विधायक प्रमोद कुमार ने तेजस्वी यादव का इस बयान का तीखा विरोध किया। सदन में शोर शराबा तेज होने लगा तो स्पीकर ड़ॉ प्रेम कुमार ने हस्तक्षेप करके सबों को शांत कराया। उसके बाद तेजस्वी यादव ने फिर से बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि चर्चा है कि बिहार के सीएम की जन्म तिथि क्या है और उनकी डिग्री क्या है। इसका भी जवाब दिया जाना चाहिए। तेजस्वी यादव के इस बयान पर सदन में फिर से शोर तेज हो गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि आप लोग सुनना नहीं चाहते हैं तो बैठ जाते हैं। स्पीकर ने पहल करके सदन को शांत कराया और तेजस्वी ने अपना 9 मिनट पूरा किया।




साइन इन