Samrat Choudhary Floor Test LIVE: बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में बहुमत साबित कर दिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्ष ने वोटिंग की मांग नहीं की, जिसके बाद स्पीकर ने ध्वनि मत से सम्राट चौधरी के विश्वास मत प्रस्ताव को पारित घोषित कर दिया। इससे पहले सदन में विश्वास मत के प्रस्ताव पर एनडीए और विपक्ष के नेताओं के बीच बहस हुई। तेजस्वी ने प्रस्ताव के विरोध में कहा कि 25 से 30, फिर से नीतीश बोलकर बीजेपी ने नीतीश को फिनिश कर दिया है। जवाब देते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को कोई हटा नहीं सकता, बल्कि उनकी इच्छाशक्ति से आज वो मुख्यमंत्री बने हैं।
सम्राट चौधरी ने उम्र, नाम और डिग्री को लेकर उठ रहे सवालों का भी विधानसभा के जरिए जवाब दिया और कहा कि वो अगर नाबालिग होते तो पुलिस उनको जेल नहीं ले जाती, बल्कि बाल सुधार गृह भेजती। लालू यादव की पाठशाला से निकले होने वाले तेजस्वी यादव के बयान पर सम्राट चौधरी ने कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश नहीं होते तो लालू विधायक बन जाते, लेकिन नेता नहीं बन पाते। उन्होंने लालू के पहली बार सीएम बनने की याद दिलाते हुए कहा कि आरएसएस के सामने घुटना टेकने के बाद ही लालू यादव को पहली बार हल्दी लगा था।
लालू के अत्याचार के कारण सीएम बन पाया नहीं तो राजनीति में नहीं आता- सम्राट
सम्राट ने कहा कि प्रखंड, अंचल और थाना पर मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधी नजर रखी जाएगी। वहां किसी प्रकार की गड़बड़ी स्वीकार्य नहीं होगी। चौधरी ने लालू पर तीखा वार किया और कहा कि मुझे मुख्यमंत्री बनाने में उनकी भी भूमिका है। उनके अत्याचार के कारण ही मैं सीएम बन पाया। उन्होंने मेरे ऊपर अत्याचार किया और मैं राजनीति में आ गया। यदि उन्होंने मेरे ऊपर अत्चायार नहीं किया होता तो मेरा रास्ता राजनीति से अलग होता। लालू ने मुझे और मेरे 22 संबधियों को फर्जी केस में जेल में डाल दिया। बाद में मिलर स्कूल के मैदान में लालू ने इसके लिए माफी भी मांगी।
पर्सनल हमले होंगे तो अपने लिए भी तैयार रहें, तेजस्वी को सम्राट की चेतावनी
मुख्यमंत्री ने खुद को लालू की पाठशाला की ऊपज बताने पर तेजस्वी को आड़े हाथों लिया और कहा कि वो भाजपा के कारण मुख्यमंत्री बन पाए हैं। लालू यादव की पाठशाला नहीं, उनके अत्याचारों से सीएम बना। तेजस्वी गलतफहमी में नहीं रहें। उन्होंने तेजस्वी को व्यक्तिगत हमलों से परहेज करने की सलाह दी और कहा कि ऐसा होता है तो फिर वे भी तैयार रहें। जो व्यक्ति अपनी बहन का घर में सम्मान नहीं कर सकता, वो सम्मान पर उपदेश ना दे।
नीतीश कुमार को कोई हटा नहीं सकता, ना कुर्सी से, ना दिल से- सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को कोई नहीं हटा सकता। न कुर्सी से, न दिल से। बिहार की जनता के दिल में आज भी नीतीश हैं। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए हम बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे। नीतीश यात्रा के दौरान हम लोगों की तरफ दिखाकर कहते थे कि अब यही लोग देखेंगे। हम हैरान होते। बाद में उन्होंने हमें कहा कि हम दिल्ली में रहकर बिहार का हक दिलवाएंगे।
24 Apr 2026, 05:13:35 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: विश्वास मत हासिल करने के बाद राज्यपाल से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना स्थित लोकभवन पहुंचे हैं। यहां वे राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर रहे हैं। आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद सीएम की राज्यपाल से यह औपचारिक मुलाकात है।
24 Apr 2026, 03:36:57 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: संजय सरावगी बोले- भाजपा और एनडीए के लिए आज बहुत बड़ा दिन
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा और एनडीए के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया है। प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने सम्राट चौधरी को बधाई दी है। साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि बिहार का विकास और तेज गति से निरंतर होता रहेगा।
24 Apr 2026, 01:20:02 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: नारी वंदन विधेयक रोकने के लिए विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पास
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: नारी वंदन विधेयक को संसद में पारित नहीं होने देने के लिए कांग्रेस, राजद समेत विपक्षी दलों के खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया है। जदयू के नेता और उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह प्रस्ताव पेश किया था, जिसे विपक्ष के वाकआउट के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
24 Apr 2026, 12:44:10 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सम्राट चौधरी का विश्वास मत प्रस्ताव पास, सरकार ने बहुमत साबित किया
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सम्राट चौधरी का विश्वास मत प्रस्ताव ध्वनि मत से पास हो गया है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्ष ने मत विभाजन यानी वोटिंग की मांग नहीं रखी, जिससे सरकार ने आसानी से बहुमत साबित कर दिय
24 Apr 2026, 12:43:55 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: लालू यादव ने आरएसएस के सामने घुटना टेका था, तब पहली बार सीएम बने- सम्राट चौधरी
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सम्राट चौधरी ने लालू यादव की सरकार के गठन में भाजपा के सहयोग की याद दिलाते हुए कहा कि लालू ने आरएसएस के सामने घुटना टेका था, तभी उनको पहली बार हल्दी लगी थी।
24 Apr 2026, 12:42:38 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: नीतीश कुमार नहीं होते तो लालू यादव नेता ही नहीं बन पाते
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार नहीं होते तो लालू यादव नेता नहीं बन पाते। विधायक बन जाते, नेता नहीं बनते।
24 Apr 2026, 12:41:51 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: अफसर-मंत्री का बेटा सरकारी स्कूल में पढ़ने जाए, ऐसी व्यवस्था करेंगे; सम्राट चौधरी का वादा
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार ऐसी व्यवस्था करेगी कि अफसर और मंत्री का बेटा खुद सरकारी स्कूल में पढ़ने जाए।
24 Apr 2026, 12:39:45 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सरकार के काम पर अपनी बात रख रहे हैं सम्राट चौधरी
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सम्राट चौधरी सरकार के काम को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। वो बता रहे हैं कि सरकार आगे क्या करेगी, कैसे करेगी।
24 Apr 2026, 12:36:34 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: राज्य में 11 नए टाउनशिप बनेंगे- सम्राट
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सम्राट चौधरी ने अपनी कैबिनेट की पहली बैठक में पारित 11 नए टाउनशिप बनाने के फैसले पर चर्चा करते हुए कहा कि इनके नाम ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तौर पर किए गए हैं।
24 Apr 2026, 12:31:04 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलेंगे- सम्राट चौधरी का ऐलान
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि राज्य के हर प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज खोला जाएगा।
24 Apr 2026, 12:30:23 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: नीतीश कुमार को कोई हटा नहीं सकता, उनकी इच्छाशक्ति से आज सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री है
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि उनको कोई हटा नहीं सकता। नीतीश कुमार की इच्छाशक्ति से आज सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री है।
24 Apr 2026, 12:28:57 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: थाना, ब्लॉक और अंचल पर सीधे नजर रखेगा सीएमओ, सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों को भरोसा दिया है कि उनकी सरकार में थाना, ब्लॉक और अंचल पर सीधे सीएमओ से नजर रखी जाएगी।
24 Apr 2026, 12:27:30 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: नाबालिग होते तो पुलिस जेल नहीं, बाल सुधार गृह भेजती- उम्र विवाद पर सदन में बोले सम्राट चौधरी
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सम्राट चौधरी ने अपनी उम्र को लेकर हो रहे विवाद पर सदन में कहा कि अगर वो नाबालिग होते तो पुलिस उनको जेल नहीं, बाल सुधार गृह भेजती।
24 Apr 2026, 12:23:52 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: लालू यादव जेल नहीं भेजते तो राजनीति में नहीं आता- सम्राट चौधरी
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर लालू यादव जेल नहीं भेजते तो वो राजनीति में नहीं आते।
24 Apr 2026, 12:20:34 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: तेजस्वी द्वारा लालू की पाठशाला से जोड़ने पर भड़के सम्राट चौधरी, कहा- सत्ता किसी की बपौती नहीं
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव द्वारा खुद को लालू यादव की पाठशाला का बताने पर भड़कते हुए कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है। जनता के आशीर्वाद से यहां पहुंचे हैं।
24 Apr 2026, 12:19:21 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर कोई समझौता नहीं होगा- सम्राट चौधरी
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ट्रिपल सी पर कोई समझौता नहीं और उनकी सरकार में भी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर कोई समझौता नहीं होगा।
24 Apr 2026, 12:16:13 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सम्राट ने मोदी, शाह, नितिन और नीतीश का आभार जताया
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सम्राट चौधरी ने सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व सीएम नीतीश कुमार का आभार जताया।
24 Apr 2026, 12:15:28 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोल रहे हैं, विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस का जवाब दे रहे हैं
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब विश्वास मत के प्रस्ताव पर सदन में बहस का जवाब दे रहे हैं।
24 Apr 2026, 12:14:50 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: कोई खजाना खाली नहीं है, ना खजाना खाली होगा, पैसे की कोई किल्लत नहीं है- बिजेंद्र यादव
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार का खजाना खाली होने के तेजस्वी यादव के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि कोई खजाना खाली नहीं है और ना खजाना खाली होगा। बिजेंद्र यादव ने कहा कि कोई काम नहीं रुकेगा, पैसे की कोई किल्लत नहीं है।
24 Apr 2026, 12:10:25 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: बिहार के लोग आज गर्व से सिर उठाकर चलते हैं, नीतीश कुमार ने वो काम किया- श्रवण कुमार
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: जदयू नेता श्रवण कुमार ने नीतीश कुमार के काम की गिनती करते हुए कहा कि उन्होंने वो काम किया, जिससे पूरे देश और दुनिया में बिहार के लोग गर्व से सिर उठाकर चलते हैं।
24 Apr 2026, 12:08:58 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: जेडीयू के श्रवण कुमार ने सम्राट चौधरी के विश्वास मत प्रस्ताव का समर्थन किया
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने सीएम सम्राट चौधरी के द्वारा पेश विश्वास मत प्रस्ताव का पार्टी की तरफ से समर्थन किया है। उनकी पार्टी के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव सरकार में डिप्टी सीएम हैं। पार्टी के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने तीसरे नंबर पर बोलते हुए पहले भी जदयू की तरफ से समर्थन का ऐलान कर दिया था।
24 Apr 2026, 12:07:38 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: अब जदयू विधायक दल के नए नेता श्रवण कुमार बोल रहे हैं
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: अब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के नए विधायक दल नेता श्रवण कुमार बोल रहे हैं।
24 Apr 2026, 12:06:26 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: बसपा के सतीश सिंह यादव ने भी सम्राट चौधरी, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को बधाई दी
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: मायावती की पार्टी बसपा के इकलौते विधायक सतीश सिंह यादव ने भी विश्वास मत प्रस्ताव पर बोलते हुए नए सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को बधाई दी है।
24 Apr 2026, 12:03:00 PM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: आईपी गुप्ता ने सम्राट चौधरी की तारीफ की, कहा- आरक्षण दिलवा दीजिए
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: महागठबंधन का हिस्सा आईपीपी के नेता आईपी गुप्ता ने भी सम्राट चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि आप पान-तांती का आरक्षण करवा दीजिए।
24 Apr 2026, 11:55:12 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सीमांचल, दलित और मुसलमानों का ख्याल रखे सम्राट सरकार- अख्तरुल ईमान
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: एआईएमआईएम के नेता अख्तरुल ईमान ने कहा कि सम्राट चौधरी नए और युवा मुख्यमंत्री बने हैं, जिनसे सीमांचल, दलित और मुसलमानों का ख्याल रखने की उम्मीद है।
24 Apr 2026, 11:52:15 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: ओवैसी की पार्टी ने सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम को बधाई दी
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने विश्वास मत पर बोलते हुए सबसे पहले सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को बधाई दी है।
24 Apr 2026, 11:45:35 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: राजू तिवारी ने कहा- तेजस्वी यादव ने अब तक सम्राट चौधरी को बधाई नहीं दी
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: लोजपा-आर के नेता राजू तिवारी ने सवाल उठाया कि अब तक सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने बधाई तक नहीं दी है।
24 Apr 2026, 11:44:50 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: लोजपा के राजू तिवारी ने सम्राट चौधरी के प्रस्ताव का समर्थन किया
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: चिराग पासवान की लोजपा-आर के नेता राजू तिवारी ने सम्राट चौधरी के विश्वास मत प्रस्ताव का समर्थन किया है। उनका दल एनडीए का हिस्सा है, जिसके मुखिया सम्राट चौधरी हैं।
24 Apr 2026, 11:41:12 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: कांग्रेस की ओर से बोल रहे हैं मनोहर सिंह, राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं दिया था
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: कांग्रेस की ओर से विश्वास मत प्रस्ताव का विरोध करने के लिए मनोहर प्रसाद सिंह बोल रहे हैं। मनोहर ने राज्यसभा के चुनाव में तीन अन्य विपक्षी विधायकों के साथ मतदान नहीं किया था, जिस कारण राजद के कैंडिडेट एडी सिंह हार गए थे और भाजपा के शिवेश राम को जीत मिली थी।
24 Apr 2026, 11:35:32 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: शराबबंदी कानून है और आगे भी चलेगा- विजय चौधरी बोले
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून लागू है और आगे भी चलेगा। उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी के इस तरह के बयान के लिए उनका आभार भी जताया।
24 Apr 2026, 11:34:38 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: फेल नहीं है शराबबंदी, कानून तोड़ने पर जेल जा रहे हैं लोग- विजय चौधरी
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने नीतीश कुमार के कार्यकाल में लागू शराबबंदी का बचाव करते हुए कहा कि यह फेल नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कानून है और इसे तोड़ने वाले गिरफ्तार होकर जेल जा रहे हैं। लोगों को सजा हो रही है। यह कानून की सफलता है।
24 Apr 2026, 11:26:30 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: नीतीश कुमार से सम्राट चौधरी को सत्ता का सहज हस्तांतरण मिसाल है- विजय चौधरी
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि इस महीने नीतीश कुमार से सम्राट चौधरी को सहज सत्ता हस्तांतरण मिसाल बन गया है।
24 Apr 2026, 11:25:25 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: भाजपा की उदारता से 2020 में सीएम बने नीतीश, यह जेडीयू के नेता का सम्मान था- विजय चौधरी
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि 2020 में कम सीट आने के बाद भी भाजपा ने जेडीयू के नेता नीतीश कुमार का सम्मान किया और उदारत से उनके नेतृत्व में सरकार बनाई।
24 Apr 2026, 11:24:24 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: 25 से 30 नीतीश का ही काम चलेगा; विजय चौधरी का ऐलान
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि 25 से 30, फिर से नीतीश का नाम तेजस्वी यादव ले रहे हैं। चौधरी ने कहा कि 25 से 30 तक नीतीश का ही काम चलेगा।
24 Apr 2026, 11:23:12 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सदन में खालीपन महसूस हो रहा है; नीतीश के दिल्ली जाने पर बोल रहे हैं विजय चौधरी
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: जेडीयू के नेता और डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने विश्वास मत के समर्थन में बोलते हुए नीतीश कुमार को याद किया और कहा कि उनके दिल्ली जाने से सदन में एक खालीपन महसूस हो रहा है।
24 Apr 2026, 11:19:47 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: तेजस्वी ने सम्राट के विश्वास मत प्रस्ताव का विरोध किया, कहा- 25 से 30 बोलकर नीतीश को फिनिश कर दिया
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: राजद नेता तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के विश्वास मत प्रस्ताव का विरोध किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान 25 से 30, फिर से नीतीश बोलकर भाजपा ने अब नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया है।
24 Apr 2026, 11:19:12 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: भाषण में टोका-टाकी से नाराज तेजस्वी यादव ने बोलना बंद कर दिया, स्पीकर ने मनाया
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सम्राट चौधरी के विश्वास मत प्रस्ताव पेश करने के बाद नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने बोलना शुरू किया। सत्ता पक्ष की टोका-टाकी से नाराज तेजस्वी यादव सीट पर बैठ गए और आगे भाषण करने से मना कर दिया। बाद में स्पीकर प्रेम कुमार के मनाने पर वो दोबारा भाषण करने उठे।
24 Apr 2026, 11:17:40 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सम्राट चौधरी ने विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव रखा
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश कर दिया है।
24 Apr 2026, 11:13:42 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: विधानसभा की कार्यवाही शुरू, सम्राट चौधरी बहुमत साबित करेंगे
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। सीएम सम्राट चौधरी सरकार का बहुमत साबित करेंगे।
24 Apr 2026, 11:11:02 AM IST
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: सीपीआई-माले के संदीप सौरभ ने कहा- जनता के साथ विश्वासघात
Samrat Choudhary Floor Test LIVE: भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि विधानसभा में विश्वास मत हासिल नहीं हो रहा है, बल्कि यह जनता के साथ विश्वासघात है। 2025-30 फिर से नीतीश के नारा के साथ एनडीए चुनाव में गई थी, लेकिन आज नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया है।