CM Samrat Choudhary first meeting tough on officers not to delay work unnecessary activities काम और फाइल लटकाना नहीं चलेगा, सीएम सम्राट चौधरी की पहली मीटिंग में अफसरों को चेतावनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

काम और फाइल लटकाना नहीं चलेगा, सीएम सम्राट चौधरी की पहली मीटिंग में अफसरों को चेतावनी

बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहले दिन ही सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। आला अधिकारियों के साथ पहली बैठक में उन्होंने जनता के काम नहीं लटकाने और अनावश्यक पत्राचार एवं फाइल बढ़ाने की प्रवृत्ति को खत्म करने को कहा।

Wed, 15 April 2026 08:12 PMभाषा पटना
share
काम और फाइल लटकाना नहीं चलेगा, सीएम सम्राट चौधरी की पहली मीटिंग में अफसरों को चेतावनी

बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले ही दिन ऐक्शन मोड में नजर आए। पटना में बुधवार को सीएम पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने सचिवालय में कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अफसरों से दो-टूक कहा कि उनके कार्यकाल में काम को लटकाना, केवल फाइल बढ़ाना आदि नहीं चलेगा। सीएम ने सख्त लहजे में अधिकारियों को चेतावनी दी कि ऊपर से नीचे तक किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार सीएम सम्राट चौधरी ने वरीय अधिकारियों के साथ पहले दिन की बैठक में राज्य में चल रही परियोजनाओं को ठीक से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि काम की गति और तेज करने की जरूरत है। ताकि समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि अनावश्यक पत्राचार की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाए और काम की गति को दोगुना किया जाए।

जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होगी

सीएम सम्राट ने कहा कि सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा करना भी बहुत जरूरी होता है। साथ ही जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान में तेजी लानी होगी। उन्होंने आला अधिकारियों से कहा कि सभी विभागों में जनता से आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुलडोजर बाबा जिंदाबाद; सम्राट के शपथ लेते ही लगे नारे, अब बिहार में ‘योगी मॉडल’?

जमीन विवाद का सरल समाधान हो- सीएम

मुख्यमंत्री ने जमीन से जुड़े विवादों का तुरंत और सरल तरीके से समाधान करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद को खत्म करने की प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाएगा। इनका जल्द निपटारा किया जाए। ताकि आम जनता परेशान नहीं हो। उन्होंने कहा कि जमीन विवाद के कारण ही 60 से 70 प्रतिशत आपसी रंजिश और झगड़ों का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि हर प्रखंड, अंचल और थाना स्तर पर आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी ने 29 विभाग खुद रखे, बाकी विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव में बांटे

विभागों से मांगा लेखा-जोखा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यात्राओं के दौरान जमीनी स्तर पर समस्याओं को उन्हें नजदीक से समझने का अवसर मिला, जिसे ध्यान में रखते हुए बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यों की अपडेटेड रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। सीएम आने वाले दिनों में इसकी विस्तृत समीक्षा करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, डीजीपी विनय कुमार एवं अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा, मुख्यमंत्री बनते ही क्या बोले सम्राट चौधरी
ये भी पढ़ें:लव-कुश वोट, समाजवादी बैकग्राउंड; सम्राट ही क्यों नीतीश के उत्तराधिकारी?
ये भी पढ़ें:फौजी इंजीनियर के बेटे ने नापा सत्ता शिखर; शकुनी ना खेल सके, वो गोल मार गए सम्राट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।