cm nitish kumar angry over use of mobile in bihar assembly बिहार विधानसभा में मोबाइल देख कर बोलने पर भड़के CM नीतीश कुमार, अध्यक्ष से बोले - रोक लगाइए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार विधानसभा में मोबाइल देख कर बोलने पर भड़के CM नीतीश कुमार, अध्यक्ष से बोले - रोक लगाइए

  • CM ने आगे कहा कि आप इसके अलावा उसपर अलग तरह से बोलिए। फालतू बात है वो। पहले तो हम खूब देखते थे जब हम जान गए 2019 में की गड़बड़ होने वाला है आगे होगा तो हम छोड़ दिए। यह प्रतिबंधित है। कोई मोबाइल लेकर आएगा तो उनको बाहर निकाल दिया जाएगा।

Thu, 20 March 2025 12:27 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार विधानसभा में मोबाइल देख कर बोलने पर भड़के CM नीतीश कुमार, अध्यक्ष से बोले - रोक लगाइए

बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा है। गुरुवार को विधानमंडल में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन के अंदर मोबाइल के इस्तेमाल पर भड़क गए। दरअसल विधानसभा में विधायक कृष्ण कुमार मोहन अपना मोबाइल देख कर बोल रहे थे। इसपर सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सीट पर खड़े होकर आपत्ति जताई और विधानसभाध्यक्ष नंद किशोर यादव से मांग उठा दी कि वो सदन में मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगाएं।

इ लोग मोबाइल पर लेकर बात करता है। ये सब प्रतिबंधित था और रोका हुआ था। सब मोबाइल लेकर बोल रहा है, इ कोई बात है। आप कहिए ना कि कोई मोबाइल लेकर नहीं आए, प्रतिबंधित करिए। वो तो पहले से किया हुआ है। इ काहे के लिए चल रहा है। 5-6 साल से शुरू हुआ और 10 साल के बाद तो धरती खत्म हो जाएगा। इ तो हइए है। सब उसी को देखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जमीन सर्वे के लिए रिश्वत की डिमांड, रंगेहाथ घूस लेते धराया कानूनगो
ये भी पढ़ें:चोर-चोर का शोर मचा बिहार पुलिस पर हमला, दारोगा घायल; ईंट-पत्थर की बौछार

CM ने आगे कहा कि आप इसके अलावा उसपर अलग तरह से बोलिए। फालतू बात है वो। पहले तो हम खूब देखते थे जब हम जान गए 2019 में की गड़बड़ होने वाला है आगे होगा तो हम छोड़ दिए। यह प्रतिबंधित है। कोई मोबाइल लेकर आएगा तो उनको बाहर निकाल दिया जाएगा। जल्दी करिए। बोलो ना अपनी तरफ से क्या मोबाइल लेकर बोल रहे हैं।

सदन में प्रश्नकाल के दौरान सुदय यादव ने अपना आसन से खड़े होकर मोबाइल फोन निकाला और वो अपना सवाल पढ़ने लगे। सुदय का सवाल खाद्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग से संबंधित था। विभाग की मंत्री लेसी सिंह सदन में जवाब दे ही रही थीं कि सीएम अचानक अपनी सीट पर खड़े हो गए और उन्होंने मोबाइल के इस्तेमाल पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार कांग्रेस के नए बॉस राजेश कुमार ने लगाई दिल्ली में हाजिरी, चुनाव पर चर्चा
ये भी पढ़ें:बिहार में सेपक टाकरा विश्व कप का आगाज, 20 देशों के बीच 150 मैच; पटना में रोमांच
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।