Sepak Takraw World Cup In patna patliputra complex बिहार में सेपक टाकरा विश्व कप का आगाज, 20 देशों के बीच 150 मैच; पटना में खेल का रोमांच, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सेपक टाकरा विश्व कप का आगाज, 20 देशों के बीच 150 मैच; पटना में खेल का रोमांच

  • Sepak Takraw World Cup: इस वर्ल्ड कप में 300 से ज्यादा खिलाड़ी और प्रशिक्षक आए हैं। भारत के अलावा जापान, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया, ईरान, वियतनाम, ब्राजील, पोलैंड, फ्रांस, नेपाल, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, अमेरिका, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, इंडोनेशिया, इटली, चीनी ताइपे की टीमों के बीच मुकाबला होगा।

Thu, 20 March 2025 07:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share
बिहार में सेपक टाकरा विश्व कप का आगाज, 20 देशों के बीच 150 मैच; पटना में खेल का रोमांच

Sepak Takraw World Cup: बिहार में पहली बार हो रहे सेपक टाकरा विश्व कप का गुरुवार से रोमांच दिखेगा। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के इंडोर स्टेडियम में 25 मार्च तक 20 देशों की टीम एक-दूसरे से मुकाबला करती नजर आएंगी। सुबह आठ बजे पहला मैच थाइलैंड और सिंगापुर के बीच होगा। थाइलैंड की टीम बेहद मजबूत मानी जा रही है।

शाम साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्ल्ड कप का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड और भारत के बीच मुकाबला होगा। पहले दिन रात आठ बजे तक महिला और पुरुष दोनों वर्ग के कुल 30 मैच होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार कांग्रेस के नए बॉस राजेश कुमार ने लगाई दिल्ली में हाजिरी, चुनाव पर चर्चा

पटना के बॉबी पर रहेगी नजर

भारतीय टीम में पटना के बॉबी कुमार भी शामिल हैं। बॉबी थाईलैंड में हुई 36वें किंग्स कप वर्ल्ड सेपक टाकरा चैंपियनशिप में भाग ले चुके हैं। भारतीय टीम में बिहार से बॉबी इकलौते खिलाड़ी हैं।

25 मार्च तक होंगे 150 मैच

इस वर्ल्ड कप में 300 से ज्यादा खिलाड़ी और प्रशिक्षक आए हैं। भारत के अलावा जापान, म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया, ईरान, वियतनाम, ब्राजील, पोलैंड, फ्रांस, नेपाल, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, अमेरिका, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, इंडोनेशिया, इटली, चीनी ताइपे की टीमों के बीच मुकाबला होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:262 नए पावर सब-स्टेशन, नवीनगर में नई इकाई; बिजली आपूर्ति सुधारने का प्लान

सेपक टाकरा खेल के रेगु, डब्लस और क्वाड में कुल सात स्पर्धाएं होंगी। इसमें तीन महिला, तीन पुरुष और एक मिक्सड स्पर्धा है। मेजबान होने के नाते भारत की महिला और पुरुष टीम सभी स्पर्धाओं में शामिल होगी। 20 से 25 मार्च तक कुल 150 मैच खेले जायेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भैंस चोरी के शक में बिहार में मर्डर, पीट-पीट कर युवक को मारा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।