bihar congress president rajesh kumar meet to rahul gandhi and mallikarjun kharge बिहार कांग्रेस के नए बॉस राजेश कुमार ने लगाई दिल्ली में हाजिरी, राहुल गांधी और खरगे से मिले; चुनाव पर हुई चर्चा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार कांग्रेस के नए बॉस राजेश कुमार ने लगाई दिल्ली में हाजिरी, राहुल गांधी और खरगे से मिले; चुनाव पर हुई चर्चा

  • बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए आलाकमान से चर्चा की। सोशल मीडिया एक्स पर खरगे ने लिखा कि बिहार बदलाव के लिए तरस रहा है। बिहार के युवा रोजगार चाहते हैं और बिहार की जनता असली सामाजिक न्याय की आस लगाए इंतजार कर रही है।

Thu, 20 March 2025 07:10 AMNishant Nandan हिन्दु्स्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार कांग्रेस के नए बॉस राजेश कुमार ने लगाई दिल्ली में हाजिरी, राहुल गांधी और खरगे से मिले; चुनाव पर हुई चर्चा

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के अगले दिन बुधवार को राजेश कुमार ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 20 मिनट तक मुलाकात की। कांग्रेस के शीर्ष दोनों नेताओं को उन्हें गुलदस्ता भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने पार्टी आलाकमान को भरोसा दिया कि प्रदेश के सभी नेताओं को साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए भी आलाकमान से चर्चा की। सोशल मीडिया एक्स पर खरगे ने लिखा कि बिहार बदलाव के लिए तरस रहा है। बिहार के युवा रोजगार चाहते हैं और बिहार की जनता असली सामाजिक न्याय की आस लगाए इंतजार कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:262 नए पावर सब-स्टेशन, नवीनगर में नई इकाई; बिजली आपूर्ति सुधारने का प्लान
ये भी पढ़ें:बिहार के 7 जिलो में गरजऔर वज्रपात का येलो अलर्ट, पटना में बारिश; कैसा रहेगा मौसम

वहीं, पटना में राजेश कुमार को निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह समेत वरिष्ठ नेताओं ने बधाई और शुभकामना दी है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मिठाई बंटी। अखिलेश ने अपने कार्यकाल के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होनों अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन किया। बिहार जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी देना शीर्ष नेतृत्व का मेरे ऊपर भरोसा था।

नए अध्यक्ष को शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में बिहार में कांग्रेस पार्टी नई बुलंदी हासिल करेगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस के नेता मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, नरेंद्र कुमार, प्रेमचंद्र मिश्रा, ब्रजेश पांडेय, राजेश राठौड़, निर्मल वर्मा, आनंद माधव आदि ने भी बधाई दी।

सदाकत आश्रम में बंटी मिठाई

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक दूसरे को मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। मौके पर ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रमोद कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार विकल, अरविंद लाल रजक, सत्येंद्र कुमार सिंह, रामकलेवर सिंह, शकीलुर रहमान, राजकुमार शर्मा, मृणाल अनामय, प्रदुम्न यादव, कुंदन गुप्ता, सुनील कुमार सिंह,अश्विनी कुमार, दीपक पटेल, नदीम अंसारी आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:262 नए पावर सब-स्टेशन, नवीनगर में नई इकाई; बिजली आपूर्ति सुधारने का प्लान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।