stone pelting on police in bihar nalanda district inspector injured चोर-चोर का शोर मचा बिहार पुलिस पर हमला, दारोगा घायल; पुलिसवालों पर ईंट-पत्थर की बौछार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चोर-चोर का शोर मचा बिहार पुलिस पर हमला, दारोगा घायल; पुलिसवालों पर ईंट-पत्थर की बौछार

  • बताया जाता है कि अभियुक्त के घर पर सीढ़ी लगाकर पुलिस रेड कर रही थी। इसी बीच कुछ लोग चोर-चोर का हल्ला करने लगे। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। टीम में जवानों की संख्या कम रहने के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

Thu, 20 March 2025 07:52 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, सरमेरा, नालंदा
share
चोर-चोर का शोर मचा बिहार पुलिस पर हमला, दारोगा घायल; पुलिसवालों पर ईंट-पत्थर की बौछार

बिहार में खाकी पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब नालंदा में पुलिस टीम पर हमला किया गया है। नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव में मंगलवार की रात लूटकांड के अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। छत पर से ईंट-पत्थर फेंके। इससे सरमेरा थाना के प्रशिक्षु दारोगा अजीत कुमार झा जख्मी हो गए। अन्य पुलिस कर्मियों को भी हल्की चोटे आयी हैं। अचानक हुए हमले के बाद पुलिस टीम पीछे हट गयी।

बाद में कई थानों की पुलिस दलबल के साथ दोबारा गांव में छापेमारी करने पहुंची। टीम पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि, लूटकांड का अभियुक्त को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। थाना अध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने बताया कि फरारी अभियुक्त गुड्डू कुमार को पकड़ने पुलिस गांव गयी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सेपक टाकरा विश्व कप का आगाज, 20 देशों के बीच 150 मैच; पटना में रोमांच
ये भी पढ़ें:बिहार कांग्रेस के नए बॉस राजेश कुमार ने लगाई दिल्ली में हाजिरी, चुनाव पर चर्चा

इसी दौरान टीम पर पथराव किया गया। पथराव मामले में चेरो गांव निवासी राकेश कुमार, बलराम कुमार और श्याम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, 13 नामजद और 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ थाने में एफआईआर की गयी है। हमले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

नालंदा की एसपी भारत सोनी ने कहा कि चेरो गांव में सरमेरा पुलिस मंगलवार की रात लूटकांड के वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा पुलिस के कार्य में बाधा डाला गया। छत से पत्थर फेंके गये। इसमें मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भैंस चोरी के शक में बिहार में मर्डर, पीट-पीट कर युवक को मारा

चोर-चोर का हल्ला कर किया पथराव

बताया जाता है कि अभियुक्त के घर पर सीढ़ी लगाकर पुलिस रेड कर रही थी। इसी बीच कुछ लोग चोर-चोर का हल्ला करने लगे। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। टीम में जवानों की संख्या कम रहने के कारण पुलिस को पीछे हटना पड़ा। चर्चा है कि शरारती तत्वों ने टीम में शामिल एक दारोगा का मोबाइल भी छीन लिया। बाद में वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में सरमेरा, बिंद, सारे व अस्थावां थाने की पुलिस गांव पहुंची। पुलिस पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि, अन्य लोग घर छोड़कर फरार हो गये। गली में बिखरे पड़े ईंट-पत्थर हमले की गवाही दे रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 7 जिलो में गरजऔर वज्रपात का येलो अलर्ट, पटना में बारिश; कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।