Cm nitish kumar sahres maa janki mandir Punaura Dham sitamarhi photos कैसा होगा सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर का डिजाइन, CM नीतीश ने शेयर की पुनौराधाम की तस्वीरें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कैसा होगा सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर का डिजाइन, CM नीतीश ने शेयर की पुनौराधाम की तस्वीरें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया है कि मां जानकी की मंदिर के निर्माण के लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। उन्होंने कहा है कि हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं।

Sun, 22 June 2025 09:20 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कैसा होगा सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर का डिजाइन, CM नीतीश ने शेयर की पुनौराधाम की तस्वीरें

माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौराधाम को भव्य मंदिर का रूप दिया जा रहा है। इस बीच अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां जानकी के मंदिर के डिजाइन की कुछ तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं। सीएम नीतीश ने पुनौराधाम की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि मंदिर के जल्द निर्माण के लिए एक ट्रस्ट भी बनाया गया है। उन्होंने इस मंदिर को बिहार के लिए गौरव बताया है।

सीएम नीतीश ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, ‘मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम, सीतामढ़ी को समग्र रूप से विकसित किए जाने हेतु भव्य मंदिर सहित अन्य संरचनाओं का डिजाइन अब तैयार हो गया है, जिसे आपके साथ साझा किया जा रहा है। इसके लिए एक ट्रस्ट का भी गठन कर दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में तेजी आ सके। हमलोग पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु कृतसंकल्पित हैं। पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में टीचरों के लिए आदेश, ट्रांसफर नहीं लिया तो एक साल तक नहीं कर सकते आवेदन
ये भी पढ़ें:महात्माइन नदी ने तोड़ डाले तटबंध, कई गांव पानी-पानी; गंगा, कोसी का जलस्तर बढ़ा

आपको बता दें कि सीतामढ़ी के पुनौराधाम को अयोध्या के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। पुनौराधाम को मंदिर को राष्ट्रीय महत्व का धार्मिक और पर्यटन स्थल बनाने की योजना सरकार की है। दरअसल माता सीता का जन्मस्थल होने की वजह से पुनौराधाम का खास धार्मिक महत्व है। अयोध्या के राम मंदिर और पुनौराधाम के सीता मंदिर का सीधा संपर्क है। पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर के आसपास पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की योजना है। सीता मंदिर के आसपास के इलाकों को विकसित करने के लिए करीब 50 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कपड़े से लड़की का मुंह बांध किया रेप, बिहार के मुजफ्फरपुर में फिर हैवानियत
ये भी पढ़ें:बिहार के गोपालगंज में ईंट और डंडे से पुलिसवालों को पीटा, SI समेत 7 जख्मी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।