Sitamarhi Punauradham will be developed as Ayodhya gazette of amendment ordinance issued अयोध्या की तर्ज पर सीतामढ़ी के पुनौराधाम का होगा विकास, संशोधन अध्यादेश का गजट जारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अयोध्या की तर्ज पर सीतामढ़ी के पुनौराधाम का होगा विकास, संशोधन अध्यादेश का गजट जारी

सीतामढ़ी के पुनौराधाम को अध्योध्या की तर्ज पर विकसित किए जाने को लेकर राज्य सरकार ने बिहार हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम 1950 में संशोधन किया है। श्रद्धालुओं की भावना और पर्यटन के विकास की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए मौजूदा पुनौराधाम को रामायण सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Sun, 25 May 2025 10:38 PMsandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
अयोध्या की तर्ज पर सीतामढ़ी के पुनौराधाम का होगा विकास, संशोधन अध्यादेश का गजट जारी

मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौराधाम को अध्योध्या की तर्ज पर विकसित किए जाने को लेकर राज्य सरकार ने बिहार हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम 1950 में संशोधन किया है। इस संशोधन को अध्यादेश के माध्यम से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अधिनियम में संशोधन के बाद अब राज्य सरकार सीतामढ़ी के पुनौराधाम मंदिर के विकास के लिए योजना बना सकेगी। इसमें इसकी भूमि और सभी परिसंपत्तियों का प्रशासन भी शामिल है। अध्यादेश लागू होने के बाद पुनौराधाम मंदिर की वर्तमान न्यास समिति भंग मानी जायेगी।

विधि विभाग की ओर से जारी अध्यादेश के गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक धार्मिक न्यास अधिनियम की धारा 32 में संशोधन करते हुए यह प्रावधान किया गया है कि पुनौराधाम मंदिर को राष्ट्रीय महत्व का धार्मिक व पर्यटन आकर्षण बनाने के लिए अब राज्य सरकार योजना बना सकेगी। इसके लिए वह भूमि और सभी परिसंपत्तियों का प्रबंधन कर सकेगी। विकास योजना के प्रशासन के लिए प्रतिष्ठित व्यक्तियों की समिति गठित की जायेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुनौरा धाम में मां जानकी का बनाएं भव्य मंदिर, CM नीतीश ने दिया आदेश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम जानकी मार्ग से जुड़ेगा पुनौराधाम, 6 किमी लंबी सड़क बनेगी

न्यास समिति तत्काल प्रभाव से भंग हो गयी है, लेकिन न्यास के विद्यमान महंथ को राज्य सरकार द्वारा गठित की जाने वाली समिति में शामिल किया जायेगा। न्यास के सभी कर्मचारी अनुशासनात्मक कार्रवाई सहित समिति के पूर्ण नियंत्रण के अधीन रहते हुए न्यास की सेवा करते रहेंगे।

मां सीता की जन्मस्थली होने की वजह से सीतामढ़ी के पुनौराधाम का विशेष धार्मिक और पर्यटकीय महत्व है। अयोध्या और पुनौराधाम के बीच सीधा संपर्क है। श्रद्धालुओं की भावना और पर्यटन के विकास की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए मौजूदा पुनौराधाम को रामायण सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है। बिहार सरकार ने पुनौराधाम को अयोध्या धाम के अनुरूप विकसित करने की योजना बनाई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।