class fourth girl dead during fight over fan in school bihar sitamarhi बिहार के स्कूल में पंखा चलाने को लेकर लड़कियों के बीच मारपीट, चौथी की छात्रा की गई जान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के स्कूल में पंखा चलाने को लेकर लड़कियों के बीच मारपीट, चौथी की छात्रा की गई जान

आरोप है कि मारपीट के दौरान शिक्षकों ने समय पर हस्तक्षेप नहीं किया और घायल छात्रा को तुरंत समुचित इलाज नहीं दिलाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने स्कूल पहुंचकर घटनास्थल की जांच की है और अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है।

Wed, 25 March 2026 12:55 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक प्रतिनिधि, सीतामढ़ी
share
बिहार के स्कूल में पंखा चलाने को लेकर लड़कियों के बीच मारपीट, चौथी की छात्रा की गई जान

बिहार के एक स्कूल में पंखा चलाने को लेकर छात्राओं के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक छात्रा की जान चली गई है। समस्तीपुर जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र स्थित सहोरबा मध्य विद्यालय में कक्षा में पंखा चलाने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें चौथी की 11 वर्षीय छात्रा स्मृति कुमारी की मौत हो गई। सोमवार को छात्राओं के बीच हुई मारपीट में स्मृति गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। हालांकि, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पिता द्वारा मंगलवार को पुलिस को दी गई।

मृतका इंदरवा पंचायत के वार्ड 17 निवासी जितेंद्र राय की पुत्री थी। एफआईआर के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे पंखा चलाने को लेकर कहासुनी के बाद गांव की ही दो छात्राओं ने स्मृति के साथ मारपीट की। जब परिजन स्कूल पहुंचे, तब अन्य बच्चे घायल स्मृति को कंधे पर उठाकर ला रहे थे। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामनवमी : बिहार में डीजे संग शोभायात्रा पर रोक, पटना में कई रास्तों पर पाबंदी
ये भी पढ़ें:तैयार रहें! बिहार में फिर बदलने वाला है मौसम, बारिश-वज्रपात बढ़ाएंगी मुश्किलें

मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें सिर, गले और बांह पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि मारपीट के दौरान किसी कठोर वस्तु से वार किया गया या उसे दीवार से टकराया गया। परिजनों के अनुसार, घटना के समय स्मृति के नाक से खून भी निकल रहा था। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं।

आरोप है कि मारपीट के दौरान शिक्षकों ने समय पर हस्तक्षेप नहीं किया और घायल छात्रा को तुरंत समुचित इलाज नहीं दिलाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने स्कूल पहुंचकर घटनास्थल की जांच की है और अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो तो एडल्ट हैं,.., गिरधारी यादव के बेटे के राजद से चुनाव लड़ने पर बोलीं मीसा
ये भी पढ़ें:गिरधारी पर गिरी नीतीश की गाज, JDU ने लोकसभा से निकालने कहा, बेटा RJD से लड़ा था

इधर, शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। सदर एसडीपीओ-टू आशीष आनंद ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।