Misa bharti reacts on jdu mp girdhari yadav son contest on rjd ticket said he is adult वो तो एडल्ट हैं,.., गिरधारी यादव के बेटे के RJD से चुनाव लड़ने पर बोलीं मीसा भारती; जदयू सांसद क्या बोले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वो तो एडल्ट हैं,.., गिरधारी यादव के बेटे के RJD से चुनाव लड़ने पर बोलीं मीसा भारती; जदयू सांसद क्या बोले

मीडिया से बातचीत में मीसा भारती ने कहा, 'गिरधारी यादव तो एनडीए में ही हैं और जदयू के सांसद हैं। मुझे लगता है कि अगर उनके लड़के ने राजद से चुनाव लड़ा है तो वो एडल्ट हैं। उन्होंने सोच-समझ कर ही फैसला लिया होगा। अब देखना होगा कि क्या कार्रवाई होती है।

Wed, 25 March 2026 11:56 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
वो तो एडल्ट हैं,.., गिरधारी यादव के बेटे के RJD से चुनाव लड़ने पर बोलीं मीसा भारती; जदयू सांसद क्या बोले

पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश के राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ने के बाद अब इस मामले पर सियासत गरमाती जा रही है। जनता दल (यूनाइटेड) ने लोकसभा स्पीकर से मांग की है कि पार्टी विरोधी गतिवधियों में शामिल रहने की वजह से सांसदगिरधारी यादव की सदस्यता रद्द की जाए। इधर अब इस मसले पर राजद की सांसद मीसा भारती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा है कि गिरधारी यादव के बेटे एडल्ट हैं और वो अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

मीडिया से बातचीत में मीसा भारती ने कहा, ‘गिरधारी यादव तो एनडीए में ही हैं और जदयू के सांसद हैं। मुझे लगता है कि अगर उनके लड़के ने राजद से चुनाव लड़ा है तो वो एडल्ट हैं। उन्होंने सोच-समझ कर ही फैसला लिया होगा। अब देखना होगा कि क्या कार्रवाई होती है। लेकिन यह गलत है। बच्चे अगर बड़े हो जाते हैं और खुद अपना फैसला लेने लगते हैं तो मुझे लगता है कि उनको स्वतंत्रता है। एडल्ट वोट का अधिकार होता है। एक परिवार में लोग तीन तरह का वोट भी डालते हैं। चुनाव लड़ना तो उनका अधिकार है।’ मीसा भारती ने यह भी कहा कि वैसे तो बहुत सारे एनडीए के नेता हैं जो राजद के लिए प्रचार करते हैं, आप कहें तो लिस्ट दे दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गिरधारी पर गिरी नीतीश की गाज, JDU ने लोकसभा से निकालने कहा, बेटा RJD से लड़ा था

क्या बोले जेडीयू सांसद

इधर अब इस पूरे मसले पर जदयू सांसद गिरधारी यादव ने भी अपनी बात रखी है। गिरधारी यादव ने कहा, 'मेरा बेटा बालिग है और कोई निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। लोकसभा अध्यक्ष द्वारा पूछे जाने पर उन्हें जवाब दूंगा।'

गिरधारी यादव ने राजद के लिए प्रचार किया- दिलेश्वर कामैत

JDU सांसद गिरधारी यादव के अयोग्यता नोटिस पर JDU नेता दिलेश्वर कामैत ने कहा, “2025 में जो विधानसभा का चुनाव हुआ था, उसमें गिरधारी यादव के बेटा राजद के टिकट पर लड़ रहा था और उन्होंने उसके लिए प्रचार किया और उन्होंने JDU के विरोध में काम किया। उसका प्रमाण भी है और उसके आधार पर नियमानुसार उसकी सदस्यता समाप्त होनी चाहिए...”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामनवमी : बिहार में डीजे संग शोभायात्रा पर रोक, पटना में कई रास्तों पर पाबंदी
ये भी पढ़ें:तैयार रहें! बिहार में फिर बदलने वाला है मौसम, बारिश-वज्रपात बढ़ाएंगी मुश्किलें

इधर इस नोटिस पर JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा, "लोकसभा में हमारी पार्टी के नेता दिलेश्वर कामत ने स्पीकर को नोटिस दिया है। चुनाव के दौरान भी, उनके (जेडीयू सांसद गिरिधारी यादव के) बेटे ने RJD की ओर से उसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, जहां से वे सांसद हैं और उन्होंने चुनाव प्रचार भी किया...यह साफ तौर पर अपनी मर्ज़ी से पार्टी छोड़ने की बात है..."

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने लोकसभा में जेडीयू पार्टी के नेता दिलेश्वर कामत द्वारा लोकसभा स्पीकर को बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अयोग्य ठहराने के नोटिस पर कहा, "फैसला हमने नहीं लिया, फैसला उन्होंने जो विधानसभा के चुनाव में उन्होंने अपने लड़के को RJD के टिकट पर चुनाव लड़ाया और खुद चुनाव प्रचार में वह लगे रहे। तो उसके आधार पर हमारे संसदीय नेता दिलेश्वर कामत ने अवदेन दिया है अब इस पर अध्यक्ष विचार करेंगे।"

चाणक्य प्रकाश हार गए थे चुनाव

सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश ने बिहार विधानसभा चुनाव में बेलहर सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी। चाणक्य प्रकाश राजद की ओर से मैदान में थे और उन्होंने जदयू प्रत्याशी मनोज यादव के खिलाफ ताल ठोक दी थी। हालांकि चुनाव परिणामों में सांसद के बेटे को हार का मुंह देखना पड़ा था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।