Chirag Paswan should contest Bihar assembly elections from Shahabad demand in LJPR शाहाबाद इलाके से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान? लोजपा नेताओं में ऑफर देने की होड़, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शाहाबाद इलाके से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान? लोजपा नेताओं में ऑफर देने की होड़

लोजपा (रामविलास) के प्रवक्ता राजेश भट्ट ने चिराग पासवान को शाहाबाद की किसी सीट से आगामी बिहार विधासनभा चुनाव लड़ने का न्योता दिया है।

Wed, 4 June 2025 11:12 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, लाइव हिन्दुस्तान
share
शाहाबाद इलाके से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान? लोजपा नेताओं में ऑफर देने की होड़

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच पार्टी के नेताओं में चिराग को सीट का ऑफर देने की होड़ मची हुई है। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शाहाबाद से चुनाव लड़ने का न्योता दिया है। इससे पहले उन्हें शेखपुरा सीट से भी प्रत्याशी बनने का ऑफर मिल चुका है।

एलजेपी-आर के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि चिराग पासवान शाहाबाद की किसी भी सीट पर विधानसभा चुनाव 2025 में लड़ेंगे, तो वहां के कार्यकर्ता उन्हें प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। दो दिन पहले पटना में चिराग पासवान को बिहार की उम्मीद बताते हुए पोस्टर लगाए गए थे। एलजेपी-आर के नेता इमाम गजाली द्वारा लगाए गए पोस्टर में चिराग को शेखपुरा सीट से चुनाव लड़ने का न्योता दिया था।

इससे पहले जमुई से सांसद एवं पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने कहा था कि कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि चिराग किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें। ताकि यह संदेश जाए कि वे सिर्फ एक वर्ग के नेता नहीं, बल्कि पूरे बिहार के नेतृत्व को तैयार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LJP-R की सीट पर जिसे मन उतारें; चिराग पासवान के बिहार लड़ने को BJP की हरी झंडी

पिछले कई दिनों से चिराग पासवान के इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। खुद चिराग भी कई मंचों पर केंद्रीय राजनीति को छोड़कर बिहार की राजनीति में आने और विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। अब उनके आधिकारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है। चिराग की पार्टी बिहार एनडीए में शामिल है और उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी उन्हें ग्रीन सिग्नल दे दिया है।

एनडीए के लिए चुनौती बना हुआ है शाहाबाद क्षेत्र

बिहार का शाहाबाद क्षेत्र बिहार चुनाव 2025 के लिहाज से एनडीए के लिए बहुत ही अहम है। बीजेपी, जेडीयू समेत सभी घटक दल इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। शाहाबाद में चार जिले भोजपुर, कैमूर, रोहतास और बक्सर की 22 विधानसभा सीटें आती हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए इनमें से सिर्फ दो सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाया था। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यहां एनडीए को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधानसभा चुनाव लड़ने पर चिराग का पहला रिएक्शन, बोले- अगर पार्टी चाहती है तो…
ये भी पढ़ें:रिजर्व नहीं, जेनरल सीट से चिराग लड़ें चुनाव; अरुण भारती बता रहे लोजपा का प्लान
ये भी पढ़ें:बिहार की उम्मीद का नाम है चिराग;पटना में लगे पोस्टर में पासवान से सीएम वाली चाहत

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहतास जिले के बिक्रमगंज में जनसभा कर इस क्षेत्र को साधने की कोशिश की थी। 4 मई को हुई रैली में पीएम ने लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। अब चिराग पासवान को एनडीए की कमजोर कड़ी माने जाने वाले शाहाबाद से चुनावी मैदान में उतारने के लिए प्रोजेक्ट किया जा रहा है। एलजेपी-आर के इस कदम से सहयोगी दलों को बड़ा संदेश जाएगा। हालांकि, वह बिहार चुनाव लड़ेंगे या नहीं, अगर लड़ेंगे तो किस सीट से, इसका पता आने वाले दिनों में ही चल पाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।