Chirag Paswan clarifies will not leave NDA till modi is there rejected contesting Bihar elections alone जब तक मोदी हैं, चिराग पासवान एनडीए से अलग नहीं होंगे; अकेले चुनाव लड़ने की बात खारिज की, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जब तक मोदी हैं, चिराग पासवान एनडीए से अलग नहीं होंगे; अकेले चुनाव लड़ने की बात खारिज की

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्पष्ट किया है कि जब तक नरेंद्र मोदी हैं, वह एनडीए छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्होंने बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने की बात को खारिज किया है। 

Fri, 15 Aug 2025 07:39 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जब तक मोदी हैं, चिराग पासवान एनडीए से अलग नहीं होंगे; अकेले चुनाव लड़ने की बात खारिज की

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए से अलग होकर अकेले बिहार चुनाव लड़ने की बात को खारिज किया है। चिराग ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, वह एनडीए से बाहर आने की बात सोच भी नहीं सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है। दरअसल, एक समाचार वेबसाइट में गुरुवार को चिराग पासवान के इंटरव्यू का हवाला देते हुए उनके एनडीए से अलग होकर अकेले बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की खबर चली थी। इसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

चिराग पासवान गुरुवार देर रात दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके बयान को को तोड़ मड़ोरकर पेश किया गया। चिराग ने कहा कि एनडीए से अलग होने का दावा करने वाली जो खबर चलाई गई, उस चैनल ने स्पष्टीकरण भी चला दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव के राघोपुर के लिए चिराग पासवान का नीतीश को लेटर, कर दी यह मांग

उन्होंने कहा, “मैं कई बार सोचता हूं कि इतना उत्साह मुझे NDA से अलग करने को लेकर क्यों बना रहता है, ये मेरी समझ के बाहर है। मैं मानता हूं कि एनडीए की मजबूती विपक्षी दलों को परेशान करती है। एनडीए से चिराग पासवान अलग हो जाए ताकि उनकी राह आसान हो जाए। क्योंकि विपक्ष जानता है कि जब तक एनडीए एकजूट है तब तक बिहार में विपक्ष का आना संभव नहीं है। इसलिए वो हर संभव प्रयास करते हैं कि किसी भी कारण से NDA में दरार आ जाए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले चिराग पासवान को झटका; सारण में LJP-R के 139 नेताओं का इस्तीफा

कुछ विपक्षी पार्टियों चाहती है कि बिहार में 2020 वाली स्थिति पैदा हो लेकिन लोजपा (रामविलास) पूरी तरह से एनडीए के साथ है और इस बार विधानसभा चुनाव में जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम पैदा करने की कोशिश करते हैं लेकिन बिहार में एनडीए पूरी तरह एकजुट है और विपक्षी दलों की दाल गलने वाली नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष फैला रहा भ्रम, NDA मजबूत है; 2020 का जिक्र कर चिराग ने सब क्लियर कर दिया

चिराग पासवान ने दावा किया कि कुछ विपक्षी पार्टियों चाहती हैं कि बिहार में 2020 वाली स्थिति पैदा हो। मगर उनकी पार्टी एलजेपी-आर पूरी तरह से एनडीए के साथ है और इस बार विधानसभा चुनाव में जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम पैदा करने की कोशिश करते हैं लेकिन विपक्षी दलों की दाल गलने वाली नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग को घर में झटका, लोजपा के 38 नेताओं का इस्तीफा; खगड़िया एमपी से नाराज थे

उन्होंने कहा कि इस समय बिहार विधानसभा में लोजपा (रामविलास) के विधायक नहीं है। मगर आगामी विधानसभा चुनाव के बाद एलजेपी-आर सदन में अपनी बड़ी उपस्थिति दर्ज कराएगी और एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।