Chirag Paswan gets a shock before the elections 139 LJPR leaders resign in Saran this is the reason चुनाव से पहले चिराग पासवान को झटका; सारण में LJP-R के 139 नेताओं का इस्तीफा, बताई ये वजह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चुनाव से पहले चिराग पासवान को झटका; सारण में LJP-R के 139 नेताओं का इस्तीफा, बताई ये वजह

चुनाव से पहले चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी-आर को झटका लगा है। छपरा में पार्टी के 139 पदाधिकारियों और नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। सात ही जमुई से सांसद अरुण भारती और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

Sun, 10 Aug 2025 10:28 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, छपरा
share
चुनाव से पहले चिराग पासवान को झटका; सारण में LJP-R के 139 नेताओं का इस्तीफा, बताई ये वजह

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर को बड़ा झटका लगा है। सारण जिले के 139 पदाधिकारियों और नेताओं ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान प्रदेश सचिव भी शामिल हैं। इस्तीफा देने वालों में 39 मंडल समिति सदस्य, 16 प्रखंड अध्यक्ष, 30 महिला समिति सदस्य और 40 नगर निकाय समिति से जुड़े लोग हैं। पार्टी नेताओं ने जमुई से सांसद, बिहार प्रभारी और पार्टी के मुख्य सचेतक अरुण भारती पर अवैध वसूली के आरोप लगाए।

इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों का कहना है कि अरुण भारती और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा पर उपेक्षा और तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। वर्तमान प्रदेश सचिव दीपक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि अरुण भारती पार्टी को कॉर्पोरेट कंपनी की तरह चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा के नाम पर सारण जिले से अवैध वसूली की गई। विरोध करने पर कार्यकर्ताओं को बेइज्जत किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग को घर में झटका, लोजपा के 38 नेताओं का इस्तीफा; खगड़िया एमपी से नाराज थे
ये भी पढ़ें:विपक्ष फैला रहा भ्रम, NDA मजबूत है; 2020 का जिक्र कर चिराग ने सब क्लियर कर दिया
ये भी पढ़ें:चुनाव आयोग करे जांच, अगर…डिप्टी CM विजय सिन्हा के 2 वोटर ID विवाद पर बोले चिराग

प्रेस वार्ता के दौरान नाराज नेताओं ने दोनों सांसदों के खिलाफ नारेबाजी भी की। दीपक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि इस्तीफा देने के बाद भी वे एनडीए में बने रहेंगे। जल्द ही सभी नेता एक बैठक कर अपने अगले राजनीतिक कदम का ऐलान करेंगे। इससे पहले बीते महीने खगड़िया में पार्टी के 38 नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया था।

इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, प्रदेश महासचिव रतन पासवान, युवा जिलाध्यक्ष सुजीत पासवान सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। शिवराज यादव ने बताया कि सभी सात प्रखंड अध्यक्षों ने भी इस्तीफा दिया है और इस संबंध में एक खुला पत्र भी जारी किया गया था। खगड़िया सांसद राजेश वर्मा की कार्यशैली नाराजगी की वजह बताई गई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।