chirag paswan bihar first bihari first nav snakalp mahasabha in arrah चिराग पासवान भरेंगे बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की हुंकार; आरा से नव संकल्प महासभा का आगाज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चिराग पासवान भरेंगे बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की हुंकार; आरा से नव संकल्प महासभा का आगाज

Chirag Paswan Arrah Rally: लोजपा की नव संकल्प महासभा में आज बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की हुंकार गूंजेगी। बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती से लोजपा रामविलास के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने इस विजन को साकार करने के लिए हुंकार भरेंगे।

Sun, 8 June 2025 06:23 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
चिराग पासवान भरेंगे बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की हुंकार; आरा से नव संकल्प महासभा का आगाज

Chirag Paswan Arrah Rally: आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आज रविवार को लोजपा (आर) के नव संकल्प महासभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश व जिला स्तरीय नेताओं ने अपनी ताकत झोंकी है। आरा शहर के अलावा भोजपुर के गांव- गांव तक जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में सभी नेता जुटे हैं। इसमें भोजपुर जिले के अलावा पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद व अरवल समेत अन्य जगहों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

लोजपा की इस नव संकल्प महासभा का आगाज बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती से आज होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोजपा बिहार में अपनी मजबूत स्थिति का अहसास दूसरी पार्टियों को कराएगी। इस कार्यक्रम के बाद पार्टी की ओर से राज्यभर में नव संकल्प महासभा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर इसे देखा जा रहा है। इसी के साथ लोजपा बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PMCH के डॉक्टरों को मिले कड़ी सजा; मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के घर पहुंचे चिराग

महासभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के अलावा सांसद अरुण भारती, वीणा देवी, शांभवी चौधरी, राजेश वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय, युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, छात्र लोजपा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा और जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान संबोधित करेंगे।

लोजपा की नव संकल्प महासभा में आज बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की हुंकार गूंजेगी। बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती से लोजपा रामविलास के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने इस विजन को साकार करने के लिए हुंकार भरेंगे। अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के सपनों का बिहार बनाने के लिए आरा की धरती से लोगों को आह्वान करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी और झुलसाएगी गर्मी, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; मौसम का हाल

लोजपा (रामविलास) के प्रवक्ता मनीष सिंह ने दावा किया कि इस सभा में लाखों की भीड़ जुटेगी। शनिवार को जारी बयान में मनीष सिंह ने बताया कि रैली को लेकर पार्टी के बिहार प्रभारी सांसद अरुण भारती और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी आरा में कैंप किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से पार्टी अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा (रामविलास) महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है। कहा कि कुछ लोग लोजपा (रा.) को केवल एक खास जाति से जोड़कर देखते हैं। ऐसा करने वाले हमारी ताकत को सीमित करके दिखाना चाहते हैं। चिराग पासवान को समाज के सभी समुदायों का समर्थन मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो प्यार करती थी.., बेटी को मां-बाप ने गला दबा मार डाला; डेड बॉडी भी जलाने लगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।