bihar weather report heat will increase in next two days said imd बिहार में अभी और झुलसाएगी गर्मी, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; पटना में कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में अभी और झुलसाएगी गर्मी, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Weather Report: पटना में रविवार को आसमान साफ रहेगा। इस कारण अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी। शनिवार को सूरज के तल्ख तेवर के कारण अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। आद्रता की मात्रा 39 प्रतिशत रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ।

Sun, 8 June 2025 05:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
बिहार में अभी और झुलसाएगी गर्मी, 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Weather Report: बिहार के लोगों को गर्मी अभी और सताएगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। राज्य में आद्रता की मात्रा 50 प्रतिशत से अधिक रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होगा।

शनिवार को सूरज की तल्खी के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री तक की गिरावट आई। जबकि आद्रता की मात्रा 66 प्रतिशत तक रही। अधिकतम तापमान चढ़ने और आद्रता की मात्रा अधिक रहने के संयुक्त प्रभाव से लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। बिहार का सबसे गर्म शहर 40 डिग्री के साथ डेहरी और 22.7 डिग्री के साथ सबसे कम तापमान वाल्मीकिनगर में रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग भरेंगे बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की हुंकार; आरा में नव संकल्प महासभा

पटना में आज चढ़ेगा पारा

पटना में रविवार को आसमान साफ रहेगा। इस कारण अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी। शनिवार को सूरज के तल्ख तेवर के कारण अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। आद्रता की मात्रा 39 प्रतिशत रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 38.5 और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PMCH के डॉक्टरों को मिले कड़ी सजा; मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के घर पहुंचे चिराग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।