mother and father killed her because she was in love with a man वो प्यार करती थी.., बेटी को मां-बाप ने गला दबा मार डाला; डेड बॉडी भी जलाने लगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वो प्यार करती थी.., बेटी को मां-बाप ने गला दबा मार डाला; डेड बॉडी भी जलाने लगे

जानकारी के अनुसार 16 वर्षीया किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। यह बात उसके माता-पिता को नागवार गुजर रही थी। इस बात को लेकर परिवार में अक्सर तनाव रहता था। जिसके बाद मां-बाप ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

Sun, 8 June 2025 05:54 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हमारे संवाददाता, गोपालगंज
share
वो प्यार करती थी.., बेटी को मां-बाप ने गला दबा मार डाला; डेड बॉडी भी जलाने लगे

बिहार में एक कपल ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस बेटा का कसूर सिर्फ इतना था कि वो किसी से प्यार करती थी। मामला गोपालगंज जिले का है। यहां जादोपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात प्रेम प्रसंग से तंग आकर एक किशोरी की उसके माता-पिता ने ही गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव जलाने की कोशिश कर रहे थे तभी पुलिस ने शव बरामद कर लिया और माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को गिरफ्तार माता-पिता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार 16 वर्षीया किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। यह बात उसके माता-पिता को नागवार गुजर रही थी। इस बात को लेकर परिवार में अक्सर तनाव रहता था। आखिरकार शुक्रवार की रात परिजनों ने आपा खो दिया और किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। रात में ही शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग भरेंगे बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की हुंकार; आरा में नव संकल्प महासभा

इस बीच पुलिस को इसकी भनक लग गई। इस संबंध में जादोपुर थाना के थानाध्यक्ष मोहन लाल निराला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया है। मृतका के माता और पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PMCH के डॉक्टरों को मिले कड़ी सजा; मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के घर पहुंचे चिराग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।