Chirag Paswan meet family of muzaffarpur rape victim kudhani बच्ची को 6 घंटे एंबुलेंस में छोड़ा, PMCH के डॉक्टरों को मिले कड़ी सजा; मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के घर पहुंचे चिराग पासवान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बच्ची को 6 घंटे एंबुलेंस में छोड़ा, PMCH के डॉक्टरों को मिले कड़ी सजा; मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के घर पहुंचे चिराग पासवान

Chirag Paswan News: चिराग पासवान मुजफ्फरपुर के तुर्की भी गए, जहां पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे मामले की ली। उन्होंने कहा कि थानेदार ने स्थानीय नेता से मिलकर मामले को दबाने का प्रयास किया। उसके बाद पीड़ित परिवार को दूसरे थाने में प्राथमिकी दर्ज करानी पड़ी।

Sun, 8 June 2025 06:08 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
बच्ची को 6 घंटे एंबुलेंस में छोड़ा, PMCH के डॉक्टरों को मिले कड़ी सजा; मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के घर पहुंचे चिराग पासवान

Chirag Paswan News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कुढ़नी की बेटी को हर हाल में न्याय मिलेगा। पीएमसीएच के डाक्टरों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मौत से जूझ रही बच्ची को गंभीर हालत में छह घंटे तक एंबुलेंस में छोड़ दिया गया था, जिस कारण उसकी जान चली गई। इससे बड़ा अपराध और क्या हो सकता है। वे शनिवार को दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिजनों के साथ सरकार खड़ी है।

चिराग पासवान मुजफ्फरपुर के तुर्की भी गए, जहां पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे मामले की ली। उन्होंने कहा कि थानेदार ने स्थानीय नेता से मिलकर मामले को दबाने का प्रयास किया। उसके बाद पीड़ित परिवार को दूसरे थाने में प्राथमिकी दर्ज करानी पड़ी। डीएसपी पश्चिमी ने पीड़िता का छह घंटे तक मेडिकल जांच नहीं कराई। उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। आरोपित को संरक्षण देनेवाले बख्शे नहीं जाएंगे। आरोपित की आय से अधिक संपत्ति की भी जांच होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात कर स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपित को सजा दिलाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुढ़नी रेप पीड़िता की काटी थी सांस की नली, सबसे बड़े अस्पताल में इलाज नहीं

आपको बता दें कि 26 मई को मुज़फ्फरपुर ज़िले के कुढ़नी क्षेत्र में नौ वर्षीय दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर नृशंस हत्या की प्रयास किया गया था। मासूम बच्ची का गला काटा गया था। बाद में बच्ची को इलाज के लिए उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया गया था। लेकिन बाद में बच्ची को पटना स्थित पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया था। पीएमसीएच में बच्ची के इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगा था। इस बीच आखिरकार पीड़ित बच्ची जिंदगी की जंग हार गई थी। बच्ची की मौत के बाद कांग्रेस और राजद के नेताओं ने भी इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो गई है और पीएमसीएच में डॉक्टर मनमानी कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग भरेंगे बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की हुंकार; आरा में नव संकल्प महासभा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।