union home minister amit shah said nda will announced seat distribution after naratrai for bihar assembly elections बिहार चुनाव: NDA में सीटों का ऐलान नवरात्र बाद, बोले अमित शाह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव: NDA में सीटों का ऐलान नवरात्र बाद, बोले अमित शाह

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले अमित शाह ने सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज के सभाकक्ष में मिथिला व तिरहुत क्षेत्र के 11 सांगठनिक जिलों के 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को टास्क दिया कि उत्तर बिहार की सभी सीटों पर जीत हासिल करनी है।

Sun, 28 Sep 2025 05:20 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, समस्तीपुर/अररिया
share
बिहार चुनाव: NDA में सीटों का ऐलान नवरात्र बाद, बोले अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार में एनडीए पूरी तरह एकजुट और मजबूत है। दुर्गापूजा के बाद सीटों के बंटवारे का ऐलान हो जाएगा। चुनाव की घोषणा से पहले बिहार के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री ने कहा कि एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। एनडीए के सभी प्रत्याशियों को भाजपा का प्रत्याशी मानकर काम करें। गृह मंत्री शनिवार को समस्तीपुर के सरायरंजन में उत्तर बिहार और फारबिसगंज में पूर्णिया, कोसी, भागलपुर प्रमंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए हर बूथ को जीतने का मंत्र दिया।

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले अमित शाह ने सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज के सभाकक्ष में मिथिला व तिरहुत क्षेत्र के 11 सांगठनिक जिलों के 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को टास्क दिया कि उत्तर बिहार की सभी सीटों पर जीत हासिल करनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली, कोलकाता व यूपी के लिए बस सेवा शुरू, किराया और टाइमिंग जान लीजिए

उधर, फारबिसगंज हवाई अड्डा में पूर्णिया, कोसी और भागलपुर प्रमंडल के चार हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भारी बहुमत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो सीमावर्ती क्षेत्र अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार से घुसपैठियों को चुन-चुन कर भगाएंगे। यह चुनाव सिर्फ बिहार को प्रगति व समृद्धि के पथ पर लाने और बाढ़ मुक्त बनाने का नहीं बल्कि घुसपैठियों को भगाने और बिहार में जंगल राज आने से रोकने का है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को 160 से ज्यादा सीट जिताने का संकल्प लेना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जगदीशपुर विस: कुशवंशी और यदुवंशी के बीच मुकाबला, RJD को रोकने के लिए NDA बे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।