bus service start for bihar from delhi kolkata and uttar pradesh know about time and fare दिल्ली, कोलकाता और यूपी से बिहार के लिए बस सेवा शुरू, किराया और टाइमिंग जान लीजिए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली, कोलकाता और यूपी से बिहार के लिए बस सेवा शुरू, किराया और टाइमिंग जान लीजिए

कोलकाता-पटना रूट पर बसें शाम 6 बजे, रात 7:30 बजे और रात 8:30 बजे उपलब्ध होंगी। दिल्ली से बिहार के भागलपुर के लिए बसें दोपहर 1:30 बजे, शाम 4 बजे और रात नौ बजे रवाना होंगी, जबकि गयाजी से भागलपुर की बसें दोपहर 3:30 बजे और 4:30 बजे उपलब्ध होंगी।

Sun, 28 Sep 2025 05:45 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, भागलपुर
share
दिल्ली, कोलकाता और यूपी से बिहार के लिए बस सेवा शुरू, किराया और टाइमिंग जान लीजिए

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने त्योहारी सीजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इस कदम से उन लाखों प्रवासी कामगारों और बिहारवासियों को राहत मिलेगी जो दुर्गापूजा, छठ और दिवाली पर सुरक्षित और किफायती दर पर अपने घर लौटना चाहते हैं।

यह विशेष सेवा 20 सितंबर से शुरू हो गई है जो 30 नवंबर तक जारी रहेगी। निगम ने इस सेवा के लिए एक सितंबर से ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी थी, जिससे यात्री अपनी यात्रा की योजना समय पर बना सकें। इन बसों का संचालन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों के लिए रोजाना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: NDA में सीटों का ऐलान नवरात्र बाद, अमित शाह का ऐलान

भागलपुर से दिल्ली के लिए एसी का किराया 1487 रुपये है। यह बस प्रतिदिन दोपहर तीन बजे खुलेगी। इस बस में एसी स्लीपर के लिए 2200 रुपये चुकाने होंगे। पथ परिवहन निगम के अधीक्षक अमित कुमार श्यामला ने बताया कि बीएसआरटीसी की इस पहल का मुख्य मकसद त्योहारों के समय प्राइवेट बस ऑपरेटरों द्वारा मनमाना किराया वसूलने पर रोक लगाना है।

अन्य रूटों का टाइम टेबल

कोलकाता-पटना रूट पर बसें शाम 6 बजे, रात 7:30 बजे और रात 8:30 बजे उपलब्ध होंगी। दिल्ली से बिहार के भागलपुर के लिए बसें दोपहर 1:30 बजे, शाम 4 बजे और रात नौ बजे रवाना होंगी, जबकि गयाजी से भागलपुर की बसें दोपहर 3:30 बजे और 4:30 बजे उपलब्ध होंगी।

इसी तरह कोलकाता-भागलपुर रूट पर बसें शाम चार बजे से रात नौ बजे के बीच संचालित होंगी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पटना के लिए नॉन-एसी सीटर बस दोपहर दो बजे और पटना से गाजियाबाद के लिए बस शाम चार बजे रवाना होगी। दिल्ली-पूर्णिया के लिए बस दोपहर एक बजे और पूर्णिया से दिल्ली के लिए बस सुबह 11 बजे रवाना होगी।

दिल्ली रूट पर सर्वाधिक बसें और किराए में सब्सिडी

दिल्ली रूट पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए बीएसआरटीसी ने इस मार्ग पर सबसे अधिक 65 बसों के संचालन का निर्णय लिया है। ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गयाजी और दरभंगा जैसे शहरों से दिल्ली के आनंद विहार के लिए दोपहर दो बजे से रात आठ बजे के बीच रवाना होंगी। इसके अलावा बिहार-हरियाणा के लिए भी 30 एसी सीटर और स्लीपर बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। ये बसें यात्रियों को आरामदायक सफर देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जगदीशपुर विस: कुशवंशी और यदुवंशी के बीच मुकाबला, RJD को रोकने के लिए NDA बे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।