girlfriend kill boyfriend after he denied to marriage in patna kankarbagh पटना में प्रेमिका ने प्रेमी को लोढ़े से मार डाला, शादी से इनकार करने पर मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में प्रेमिका ने प्रेमी को लोढ़े से मार डाला, शादी से इनकार करने पर मर्डर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुरारी परिजनों और समाज के दबाव में शादी करने से बच रहा था, जिससे पूजा आक्रोशित थी। आखिरकार उसने इस रिश्ते का अंत खून से कर दिया। मामले को लेकर कंकड़बाद थानेदार ने कहा कि युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sun, 28 Sep 2025 06:47 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
पटना में प्रेमिका ने प्रेमी को लोढ़े से मार डाला, शादी से इनकार करने पर मर्डर

पटना में लड़की ने शादी से इनकार करने पर अपने प्रेमी की हत्या कर दी। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ इलाके में शनिवार की दे रात शादी से इनकार करने पर युवती ने प्रेमी की हत्या कर दी। आरोप है कि टीपीएस कॉलेज के पास रहने वाली पूजा कुमारी ने प्रेमी मुरारी कुमार की लोढ़ा से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मुरारी कुमार मोकामा के मोर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर चार का रहने वाला था, जबकि युवती पूजा गौरीचक की रहने वाली बताई जाती है। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।, लेकिन मुरारी लगातार शादी स इनकार कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर पूजा ने गुस्से में आकर लोढ़ा से मुरारी के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद पूजा ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली, कोलकाता और यूपी से बिहार के लिए बस सेवा शुरू, किराया और समय जान लीजिए

सूचना पाकर कंकड़बाग थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुरारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी मौके पर पुहंची और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुरारी परिजनों और समाज के दबाव में शादी करने से बच रहा था, जिससे पूजा आक्रोशित थी। आखिरकार उसने इस रिश्ते का अंत खून से कर दिया। मामले को लेकर कंकड़बाद थानेदार ने कहा कि युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टीपीएस कॉलेज के पास कमरा लेकर रहती थी।

युवती टीपीएस कॉलेज के पास कमरा लेकर रहती थी। वहीं पर मुरारी उससे मिलने आता था। घटना से पहले युवती और मुरारी में जमकर बहस भी हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: NDA में सीटों का ऐलान नवरात्र बाद, अमित शाह का ऐलान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।