miscreants enter in house and shot dead one and half year child samastipur district bihar बिहार में घर में घुसकर अपराधियों ने चलाई गोली, डेढ़ साल के बच्चे की मौत; फायरिंग से दहशत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में घर में घुसकर अपराधियों ने चलाई गोली, डेढ़ साल के बच्चे की मौत; फायरिंग से दहशत

घटना मंगलवार की देर रात हुई। मृतक बालक कस्बे आहर वार्ड 23 निवासी अब्दुल समद का नाती बताया जाता है। वह ननिहाल में ही रहता था। घटना की सूचना पर ताजपुर पुलिस मामले की छानबीन के लिए घटनास्थल पर पहुंची

Wed, 24 Sep 2025 06:12 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, निज संवाददाता, ताजपुर, समस्तीपुर
share
बिहार में घर में घुसकर अपराधियों ने चलाई गोली, डेढ़ साल के बच्चे की मौत; फायरिंग से दहशत

बिहार में बेखौफ बदमाशों ने एक घर में घुसकर तांडव मचाया है। बदमाशों ने घर के अंदर गोली चला दी। गोली लगने की वजह से एक बच्चे की मौत भी हो गई है। वारदात समस्तीपुर जिले की है। यहां ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर वार्ड संख्या-23 में बदमाशों ने एक घर में घुसकर गोली चला दी। गोली लगने से एक डेढ़ साल का बच्चा गंभीर रुप से जख्मी हो गया। परिजनों द्वारा उसे आनन फानन में समस्तीपुर सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

घटना मंगलवार की देर रात हुई। मृतक बालक कस्बे आहर वार्ड 23 निवासी अब्दुल समद का नाती बताया जाता है। वह ननिहाल में ही रहता था। घटना की सूचना पर ताजपुर पुलिस मामले की छानबीन के लिए घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, घटना के सही कारण का पता नही चल स्का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो बाइक पर चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। इस दौरन बदमाशो ने करीब पांच राउंड फायरिंग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, दक्षिण में तेज हवाएं; पटना में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।