boat capsized in supaul bihar twelve people fall in river woman dead four still missing बिहार में बड़ा नाव हादसा, 12 लोग नदी में गिरे; महिला की मौत, 4 की तलाश जारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में बड़ा नाव हादसा, 12 लोग नदी में गिरे; महिला की मौत, 4 की तलाश जारी

एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि नाव पर 12 लोग सवार थे, जिसमें से 7 को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया है। एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि 4 अब भी लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है और खोज अभियान जारी है।

Wed, 24 Sep 2025 06:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, निज प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंजं, सुपौल
share
बिहार में बड़ा नाव हादसा, 12 लोग नदी में गिरे; महिला की मौत, 4 की तलाश जारी

बिहार के सुपौल जिले में बड़ा नाव हादसा हुआ है। यहां त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत अंतर्गत बेलापट्टी वार्ड संख्या-1 में मंगलवार शाम यह हादसा हुआ। बेलापट्टी स्थित बेंगा धार में घास लेकर घर लौट रही एक नाव अचानक पलट गई। हादसे में नाव पर सवार करीब 12 लोग नदी में डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सात लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। , एक महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत वार्ड संख्या-2 चकला गांव निवासी मटर मुखिया की पत्नी संजन देवी के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, नाव पर दो नाविक सहित 12 लोग सवार थे। सभी लोग नदी पार कर घास लेने गए थे और लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। नाव पर 10 महिलाएं और 2 पुरुष नाविक सवार बताए जा रहे है । नाव पर गौरी देवी, सरिता देवी, अवधि देवी, ममता देवी, रीमा कुमारी, अंजली कुमारी, काजल कुमारी, अनिता देवी, पथरी देवी, संजन देवी (मृतका), मंजू देवी तथा दो नाविक मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, दक्षिण में तेज हवाएं; पटना में कैसा रहेगा मौसम

4 लोग लापता

इनमें से 7 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं। घटनास्थल पर त्रिवेणीगंज, जदिया और छातापुर थाने की पुलिस पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बताया जाता है कि हादसा त्रिवेणीगंज, छातापुर और जदिया थाना क्षेत्र की सीमा पर हुआ, लेकिन घटनास्थल त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में आता है।

एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि नाव पर 12 लोग सवार थे, जिसमें से 7 को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया है। एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि 4 अब भी लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है और खोज अभियान जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार, चंपारण में बोले सीएम नीतीश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।