Bihar Weather: बिहार के कैमूर, रोहतास समेत कई जिलों में भारी बारिश, दक्षिण में तेज हवाएं; पटना में कैसा रहेगा मौसम
Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान अधिकतम औऱ न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के असारा नहीं हैं। मंगलवार को बिहार के ज्यादातर शङरों के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम में बढ़ोतरी
Bihar Weather: पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके में कम दबाव का क्षेत्र बनने का असर बिहार में भी देखने को मिला है। मंगलवार को राजधानी पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। बुधवार को भी बारिश के आसार जताए गए हैं। पटना के अलावा कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया जी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और उत्तर-पूर्व व दक्षिण भाग के जिलों में गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान अधिकतम औऱ न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के असारा नहीं हैं। मंगलवार को बिहार के ज्यादातर शङरों के अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम में बढ़ोतरी हुई। बिहार में सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस वाल्मिकी नगर में, जबकि सबसे कम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस मधुबनी में दर्ज किया गया।
सुबह में धूप की तल्खी और दोपहर में तेज बारिश
पटना में मंगलवार सुबह से सूरज के तेवर तल्ख थे। लेकिन दोपहर बाद कई इलाकों में बादल छाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहरी क्षेत्र में 18.5 मिलीमीटर बारिश हुई। पटना के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। पटना का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कीचड़ से आवाजाही में हुई परेशानी
पटना में हुई बारिश के चलते जलभराव की स्थिति नहीं बनी पर कई इलाकों में सड़कों पर कीचड़ से लोगों कोआवाजाही में परेशानी हुई है। खासकर उन इलाकों में जहा निर्माण कार्य चल रहा है, वहां ज्यादा परेशानी रही। बारिश की वजह से दुर्गापूजा के लिए बनाए जा रहे पंडालों में दिक्कत हुई है।




साइन इन