chief minister nitish kumar announced 2 lakh rupees exgratia grant for Bihari people who dead in Indore Fire Tragedy Indore Fire Tragedy: इंदौर में जिंदा जले बिहार के परिवार को मिलेंगे 2-2 लाख, सीएम नीतीश ने जताया शोक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Indore Fire Tragedy: इंदौर में जिंदा जले बिहार के परिवार को मिलेंगे 2-2 लाख, सीएम नीतीश ने जताया शोक

Indore Fire Tragedy:  मध्य प्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के दौरान हुए ब्लास्ट में मरने वाले लोगों के परिवार के प्रति नीतीश कुमार ने संवेदना जताई है। इस घटना में बिहार के रहने वाले 6 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा।

Thu, 19 March 2026 11:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
Indore Fire Tragedy: इंदौर में जिंदा जले बिहार के परिवार को मिलेंगे 2-2 लाख, सीएम नीतीश ने जताया शोक

Indore Fire Tragedy: मध्य प्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को चार्ज करने के दौरान हुए धमाके में 8 लोगों की मौत से सभी लोग सन्न हैं। मृतकों में 6 लोग बिहार के किशनगंज जिले के धर्मशाला रोड के रहने वाले थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। साथ ही नई दिल्ली के स्थानिक आयुक्त को निर्देश दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके गांव तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पिता ने इकलौती बेटी को हनुमान मंदिर में पटक दिया, मौत से पसरा मातम
ये भी पढ़ें:बिहार में आज गर्मी कल से बारिश-हवाएं और वज्रपात, येलो अलर्ट; आगे कैसा रहेगा मौसम

इसी के साथ इस घटना से मर्माहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि किशनगंज के व्यवसायी 65 वर्षीय विजय सेठिया अपने बहनोई ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी, इंदौर निवासी मनोज पुगलिया के घर परिजनों के साथ गए हुए थे।

घर में लगी आग में विजय सेठिया के अलावा उनकी पत्नी 60 वर्षीय सुमन देवी सेठिया, 30 वर्षीय बेटी रुचिका, 10 वर्षीय नाती तन्य जैन, 12 साल की नातिन राशि जैन और 22 साल के भतीजे कार्तिक सेठिया की मौत हो गई। इसके अलावा विजय सेठिया के बहनोई व गृहस्वामी 60 वर्षीय मनोज पुगलिया व उनकी बहू 30 वर्षीय सिमरन की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में सिलेंडर जांच करने पहुंची पुलिस, सेक्स रैकेट पकड़ाया; हड़कंप

पुगलिया परिवार के कुछ अन्य सदस्य जख्मी हुए हैं। परिजनों के अनुसार, विजय सेठिया एक बीमारी से पीड़ित थे। इंदौर शहर में इनका इलाज चल रहा था। वह करीब एक महीने से इंदौर में अपने बहनोई मनोज पुगलिया के घर पर पत्नी के साथ रुके हुए थे। एक दिन पहले उनकी बेटी रुचिका अपने बच्चों व चचेरे भाई कार्तिक के साथ इंदौर पहुंची थी।

सेठिया का ऑपरेशन इंदौर में ही होना था, इसलिए बाकी परिजन किशनगंज से वहां गए थे। इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ईवी चार्ज करने के दौरान धमाका हुआ। इसके बाद कार में लगी आग ने मकान को अपनी जद में ले लिया और आठ लोगों की मौत हो गई।

पीएम नरेंद्र मोदी ने राहत राशि का किया है ऐलान

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मध्य प्रदेश के इंदौर में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त कर मृतकों के परिजन के लिए दो-दो लाख रुपये की राहत राशि का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर शोक जताकर उन्होंने कहा कि जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के धनकुबेर इंजीनियर को विदेशी फंडिंग का शक, रियल स्टेट में भी किया निवेश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।