Bihar Weather today heat yellow alert for rain Strong winds and thunderbolt from tomorrow Bihar Weather: बिहार में आज गर्मी कल से बारिश-हवाएं और वज्रपात, येलो अलर्ट जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में आज गर्मी कल से बारिश-हवाएं और वज्रपात, येलो अलर्ट जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: मौसम विभाग ने बताया है कि आज दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Thu, 19 March 2026 08:19 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में आज गर्मी कल से बारिश-हवाएं और वज्रपात, येलो अलर्ट जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में मौसम एक बार करवट बदल सकता है। गुरुवार को राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जरुरी है लेकिन 20 तारीख को राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात और हल्की बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके अलावा दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गयाजी, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में भी अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 32-24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। जाहिर है तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है।

तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 मार्च को बिहार के उत्तर मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में वज्रपात के साथ-साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी तरह 21 मार्च को बिहार के अधिकांश भागों में वज्रपात के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। 22 मार्च को भी उत्तर पूर्व एवं दक्षिण पूर्व के जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के धनकुबेर इंजीनियर को विदेशी फंडिंग का शक, रियल स्टेट में भी किया निवेश
ये भी पढ़ें:तीन नहीं 38 जिलों का विकल्प, हटेगा अल्फावेट सिस्टम; शिक्षक नियुक्ति में बदलाव

20 मार्च को यहां बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 20 मार्च को मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, और मधुबनी जिले में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

पटना में कब होगी बारिश

21 मार्च को पूरे बिहार के लगभग सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा 22 मार्च को एक बार फिर सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में बारिश की संभावना है। इस दिन पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय तथा दक्षिण पूर्व के जिलों में भी बारिश का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में सिलेंडर जांच करने पहुंची पुलिस, सेक्स रैकेट पकड़ाया; हड़कंप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।