आक्रोश प्रदर्शन में शामिल हुईं सोनपुर की सैकड़ों एनडीए महिला कार्यकर्ता
सोमवार को पटना के गांधी मैदान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोक सभा में पारित नहीं होने के खिलाफ एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं का आक्रोश मार्च हुआ। सोनपुर की पूर्व प्रखंड प्रमुख मधु कुमारी के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया, जिससे बिहार की आधी आबादी की निराशा और अपमान प्रकट हुआ।

21 पटना के गांधी मैदान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोक सभा में पारित नहीं होने के खिलाफ सोमवार को आयोजित आक्रोश मार्च में शामिल होने जाते सोनपुर के एनडीए के महिला कार्यकर्ता सोनपुर। बहुप्रतीक्षित महिला आरक्षण संशोधन बिल के संसद में पारित नहीं होने के खिलाफ सोमवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित एनडीए के महिला कार्यकर्ताओं के आक्रोश प्रदर्शन में सोनपुर से भी सैकड़ों एनडीए की महिला कार्यकर्ता शामिल हुई। एनडीए नेत्री व सोनपुर की पूर्व प्रखंड प्रमुख मधु कुमारी के नेतृत्व में सोनपुर से एनडीए की दर्जनों महिला कार्यकर्ता पटना के गांधी मैदान में आयोजित आक्रोश प्रदर्शन में शामिल हुईं।
इस संबंध में में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एनडीए नेत्री व पूर्व प्रखंड प्रमुख मधु कुमारी ने बताया कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोक सभा में पारित नहीं होने से बिहार की आधी आबादी निराश और खुद को अपमानित महसूस कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दल नहीं चाहते हैं कि गरीब परिवार की बेटी- बहन सदन में पहुंचे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन