Women s Empowerment Rally in Patna Legislator Chhoti Kumari Leads Protest for Nari Shakti Vandan Act महिला कार्यकर्ताओं के साथ जनाक्रोश प्रर्दशन में शामिल हुईं विधायिका , Chapra Hindi News - Hindustan
More

महिला कार्यकर्ताओं के साथ जनाक्रोश प्रर्दशन में शामिल हुईं विधायिका

पटना के गांधी मैदान में सोमवार को विधायिका छोटी कुमारी के नेतृत्व में एक जनाक्रोश प्रदर्शन हुआ, जिसमें महिलाओं की भारी भागीदारी रही। रैली ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति समर्थन और जागरूकता को दर्शाया। विधायक ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया और सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Mon, 20 April 2026 08:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share
महिला कार्यकर्ताओं के साथ जनाक्रोश प्रर्दशन में शामिल हुईं विधायिका

फोटो 18: पटना के गांधी मैदान में सोमवार को जनाक्रोश प्रदर्शन में विधायिका छोटी कुमारी के साथ महिला कार्यकर्ता छपरा, एक संवाददाता। छपरा से महिला कार्यकर्ताओं के साथ विधायिका छोटी कुमारी पटना के गांधी मैदान में आयोजित जनाक्रोश प्रदर्शन में सोमवार को शामिल हुईं। रैली में महिलाओं की भारी भागीदारी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति व्यापक समर्थन और जागरूकता का संकेत दिया। पूरे मैदान में नारी शक्ति जिंदाबाद और अधिकार हमारा नहीं किसी का उपकार जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा। इस दौरान विधायक ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल सहित अन्य दलों ने महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर कभी गंभीरता नहीं दिखाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कलाई में जंजीर, हाथों में तिरंगा; कांग्रेस, राजद के खिलाफ पटना की सड़कों पर उतरी NDA महिला ब्रिगेड

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक महिलाओं के अधिकार के नाम पर केवल राजनीति की गई, लेकिन ठोस कदम उठाने के समय विपक्ष पीछे हट गया। विधायक ने कहा कि सरकार महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। यह रैली केवल विरोध नहीं, बल्कि एक सशक्त संदेश है कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के लिए खुद खड़ी हो चुकी हैं। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। प्रर्दशन में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीलम सिंह, जिला उपाध्यक्ष कंचन कुशवाहा, मुन्नी देवी, सबिता देवी, निभा देवी, आरती देवी, मीना देवी, पूजा देवी, रीना देवी, पिंकी देवी, श्वेता कुमारी, कविता कुमारी, नीलम देवी, सोना देवी, गुड्डी कुमारी, मुन्नी कुमारी, किरण देवी, सरस्वती देवी व अन्य मौजूद थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण के समर्थन में मलिहाबाद में उमड़ा जनसैलाब, विधायक जय देवी कौशल के नेतृत्व में निकली भव्य पदयात्रा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।