Political Motive Behind Murder of Councillor Raja Babu Thakur in Manjhi मृत वार्ड पार्षद के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर, Chapra Hindi News - Hindustan
More

मृत वार्ड पार्षद के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

मांझी नगर पंचायत के वार्ड 9 के पार्षद राजा बाबू ठाकुर की हत्या के मामले में उनके पिता अशोक ठाकुर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि यह हत्या राजनीतिक कारणों से की गई। आवेदन में 12 लोगों को नामजद किया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Sat, 25 April 2026 09:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share
मृत वार्ड पार्षद के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

मांझी। मांझी नगर पंचायत के वार्ड 9 के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की हत्या के मामले में मृतक के पिता अशोक ठाकुर के लिखित बयान पर मांझी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई हैं। दर्ज प्राथमिकी में यह कहा गया है कि मारपीट की घटना को राजनीतिक कारणों से अंजाम दिया गया है। आवेदन में यह कहा गया है कि मांझी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद की राजनीति में शामिल एक सम्भावित प्रत्याशी के समर्थकों ने दो दिन पहले ही कथित तौर पर मारपीट करने तथा हत्या करने तक की धमकी दे रखी थी। तथा मारपीट के बाद उक्त नेता को फोन करके यह कहते सुना गया कि हमने अपना काम कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मांझी में वार्ड पार्षद की चाकू गोद हत्या, तिलकोत्सव का घर बना मातम

आवेदन में कुल बारह लोगों को नामजद किया गया है। स्नान के दौरान नदी में डूबने से मौत दिघवारा निस l थाना क्षेत्र के गंगा नदी के दियारा क्षेत्र रामदास गांव मे गंगा नदी मे स्नान करने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई l मृतक दिघवारा थाना क्षेत्र के रामदास चक दियारा गांव निवासी राम जी राय का 36 वर्षीय पुत्र बबन राय बताया जाता है l ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस नें शव को अपने कबजे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है l घटना के बाद परिवार मे कोहराम मच गया l परिवार के लोगो को रोते रोते बुरा हाल था l पहलेजा में दहेज प्रताड़ना के आरोप में सात पर एफआईआर सोनपुर। पहलेजा थाने के कसमर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पीड़ित महिला जेबा प्रवीण ने अपने ससुराल के सात लोगों को आरोपित करते हुए थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में दहेज के लिए मारपीट एवं प्रताड़ित - अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तिलक की खुशियां मातम में बदलीं, छपरा में वार्ड पार्षद की चाकू से गोदकर हत्या; हमले में 3 रिश्तेदार भी घायल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहानाबाद में लापता युवक की हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब; 9 घंटे तक चला भारी बवाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।