गर्मी को देखते हुए स्कूल संचालन की समय सीमा तय
छपरा जिले में गर्मी और हीट वेव को देखते हुए, जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर 11:30 बजे के बाद रोक लगा दी गई है, जबकि कक्षा 8 तक के लिए यह समय 12:30 बजे है। यह आदेश 24 से 28 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।

छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और जारी हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिला दंडाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को आदेश जारी कर सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के समय में अस्थायी बदलाव किया है। आदेश के अनुसार, कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद तथा कक्षा 8 तक के लिए अपराह्न 12:30 बजे के बाद किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि पर रोक लगा दी गई है। यह निर्देश 24 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। डीएम ने स्पष्ट किया कि अत्यधिक गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है, इसलिए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है।
गौरतलब है कि अभिभावकों द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल समय में बदलाव की मांग लगातार की जा रही थी। प्रशासन के इस फैसले से न केवल बच्चों को राहत मिलेगी, बल्कि अभिभावकों ने भी संतोष जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन