लखीसराय: भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की अभिभावक कर रहे मांग
कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट कजरा। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज

कजरा से वैदेही शरण की रिपोर्ट कजरा। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग तेज हो गई है। अभिभावकों ने जिलाधिकारी से स्कूलों के समय में संशोधन करने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि वर्तमान में विद्यालयों का संचालन दोपहर 12:30 बजे तक होने के कारण छोटे बच्चों को तेज धूप और लू का सामना करना पड़ रहा है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम बन सकता है।अभिभावकों ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण बच्चों को स्कूल से लौटते समय कड़ी धूप का सामना करना पड़ता है।
खासकर प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए यह स्थिति और भी अधिक कठिन हो जाती है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है। इस संबंध में अभिभावकों ने प्रस्ताव दिया है कि भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों का समय प्रातः 6:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक निर्धारित किया जाए, ताकि छात्रों को तेज धूप और लू से राहत मिल सके। उनका कहना है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षा भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि मौसम की गंभीरता और बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ अन्य जिलों में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, ऐसे में लखीसराय जिले में भी छात्रों की सुरक्षा के लिए इसी तरह का कदम उठाया जाना चाहिए। अभिभावकों का मानना है कि यदि समय में बदलाव किया जाता है तो बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी और वे सुरक्षित वातावरण में अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन