सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव
आरा जिले में भीषण गर्मी के कारण सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। डीएम ने निर्देश दिया है कि कक्षा पांच तक की कक्षाएं दोपहर 12:30 बजे के बाद नहीं चलेंगी। यह आदेश बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए 25 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।

आरा। भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन के समय में जिला प्रशासन की ओर से बदलाव किया गया है। एक दिन पूर्व पांचवीं तक की कक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद संचालित नहीं करने का निर्देश डीएम की ओर से जारी किया गया था। जिले में अत्यधिक तापमान विशेषकर दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य व जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में कक्षा पांच तक और प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों की शैक्षणिक गतिविधियों पर दोपहर 11:30 बजे के बाद और कक्षा आठ तक का संचालन दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करें। यह आदेश 25 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन