BJP Youth Wing Protests Against Opposition Supports Women s Reservation Bill नारी शक्ति के समर्थन में भाजयुमो की ‘जनाक्रोश रैली, Chapra Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति के समर्थन में भाजयुमो की ‘जनाक्रोश रैली

भाजपा युवा मोर्चा ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में जनाक्रोश रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया और महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया। जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल पारित किया है, जबकि विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।

Wed, 22 April 2026 09:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share
नारी शक्ति के समर्थन में भाजयुमो की ‘जनाक्रोश रैली

फोटो 17 शहर में बुधवार को महागठबंधन के नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते भाजयुमो के कार्यकर्ता छपरा, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भाजयुमो सारण पूर्वी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में जनाक्रोश रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने इंडी गठबंधन के कथित विरोध के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण बिल को पारित कर महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी का अवसर दिया है, जबकि विपक्ष इसे कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा महिला मोर्चा ने पद यात्रा निकाली

रैली के दौरान “नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह,रिविलगंज मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह चौहान ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह अधिनियम देश की दिशा बदलने वाला है। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्षी दलों का गठबंधन हमेशा महिला विरोधी रहा है: विधायक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा समर्थित लोगों का विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।