महिला आरक्षण विधेयक पर सियासत तेज, भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आश्रिता शर्मा ने महिला आरक्षण विधेयक को रोकने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वासघात किया है। विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक कारणों से इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित नहीं होने दिया गया।

फोटो: 8 - सर्किट हाउस में शुक्रवार को आरक्षण विधेयक को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करती प्रदेश उपाध्यक्ष आश्रिता शर्मा ,प्रकाश रंजन नीकू व अन्य छपरा, एक संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आश्रिता शर्मा ने महिला आरक्षण विधेयक को रोके जाने की कड़ी निंदा की है। छपरा परिसदन में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा है कि जिस तरह महागठबंधन के नेताओं ने देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। आश्रिता शर्मा ने विपक्षी दल विशेषकर कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक कारणों से इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित होने से रोका गया।
उन्होंने कहा कि जो दल आज इस बिल का विरोध कर रहे हैं उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष मोदी सरकार के विरोध में इतना आगे बढ़ गया है कि उसे महिलाओं के अधिकार और इस बिल के महत्व का भी ख्याल नहीं रहा। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता की राजनीति में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं के खिलाफ खड़े नजर आए। इसके कारण दशकों बाद भी महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में उनका अधिकार एक बार फिर नहीं मिल सका। प्रेस वार्ता में प्रधान प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अन्नु सिंह, सुनीता कुमारी, हिरामुनी तांती, पूजा शर्मा, निभा देवी, कविता सिंह, अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, अर्धेंदु शेखर, बलवंत सिंह, शशि कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन