विधेयक गिरना महिला संवैधानिक अधिकारों पर सीधा प्रहार: संदीप सिंह
Etah News - भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को महिला आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें विपक्ष के हंगामे के कारण 'महिला आरक्षण संशोधन अधिनियम' पारित न होने के विरोध में रोष प्रकट किया गया। भाजपा ने महिलाओं को नीति-निर्धारण में भागीदार बनाने की प्रतिबद्धता जताई। सम्मेलन में पुतला दहन कर महिला अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शुक्रवार को 'महिला आक्रोश सम्मेलन' हुआ। सम्मेलन संसद में विपक्ष के हंगामे, असहयोग से 'महिला आरक्षण संशोधन अधिनियम विधेयक' पारित न हो पाने के विरोध में हुआ। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया। शुक्रवार को आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जब देश की आधी आबादी को उनका हक देने की बारी आई, तब विपक्षी दलों ने संकीर्ण राजनीति के कारण संसद की कार्रवाई में बाधा डाली। विधेयक का गिरना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिलाओं को नीति-निर्धारण में भागीदार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विधायक सतपाल सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि विपक्ष का यह कृत्य महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। सम्मेलन में जन-जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। भाजपा महिला मोर्चा आगामी दिनों में जिला, ब्लॉक स्तर पर जाकर जनता को कुछ राजनीतिक दलों ने महिला विरोधी चेहरा दिखाने का कार्य करेंगी।सम्मेलन के अंत में महिलाओं ने विपक्ष का पुतला दहन करके प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन 'नारी शक्ति' के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में संयोजक अर्चना सक्सेना डोली, नीलम चौहान, माधुरी गुप्ता, नीलिमा चौहान एड., मुन्नी देवी दीक्षित, बबीता दिवाकर, आशीष राजपूत, प्रवेश भारद्वाज एडवोकेट, पूजा सोलंकी, ममता सिंह, आशा राघव, नीलम प्रजापति, निशा चौहान, नीतू चौहान, रानी कुमारी, नीरजा शाक्य, कल्पना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन