Engineering student jumped from hostel roof angry student damaged dsp vehicle in bihar biharsharif बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की मौत, प्रिंसिपल पर संगीन इल्जाम; छात्रों ने DSP की गाड़ी तोड़ी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की मौत, प्रिंसिपल पर संगीन इल्जाम; छात्रों ने DSP की गाड़ी तोड़ी

छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने छत से कूदकर जान दी है। हालांकि, सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। जबकि, प्रिंसिपल डॉ. गोपाल नंदन से फोन करने पर कुछ भी बताने से मना कर दिया।

Thu, 25 Sep 2025 06:12 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, बिहारशरीफ
share
बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की मौत, प्रिंसिपल पर संगीन इल्जाम; छात्रों ने DSP की गाड़ी तोड़ी

बिहार में इंजीनियर की एक छात्रा ने कॉलेज के छात्रावास की छत से छलांग लगा कर अपनी जान दे दी। दरअसल बुधवार की देर रात बिहारशरीफ में चंडीी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास की तीन मंजिला भवन की छत से कूदकर एक छात्रा ने जान दे दी। हालांकि, छात्रा ने ऐसा क्यों किया यह स्पष्ट तौर से पता नहीं चल सका है। चर्चा है कि रैगिंग से परेशान होकर छात्रा ने छत से छलांग लगाई है। मृतका सिविल ब्रांच के दूसरे साल की छात्रा सोनम कुमारी थी। वह मुंगेर जिले की बरियारपुर की रहने वाली थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उग्र छात्रों को शांत कराने में विफल रही। इसके बाद एएसपी मो. नुरूल हक, तीन डीएसपी व 20 थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया है।

एसपी भारत सोनी ने बताया कि छात्रों से बात कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। उनका आरोप है कि प्रिंसिपल की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने कूदकर जान दी है। हालांकि, सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। जबकि, प्रिंसिपल डॉ. गोपाल नंदन से फोन करने पर कुछ भी बताने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी हमें न छेड़ें। बाद में बात करूंगा। छात्रों ने बताया कि सहेली की मौत से शिखा कुमारी मानसिक रूप से विचलित हो गई है। उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'चोरी-चमारी' की बात कर बुरे फंसे प्रशांत किशोर, जमकर हो रहे ट्रोल; माफी की मांग

छात्रों का आरोप है कि छत से नीचे गिरने के बाद आधा घंटे तक छात्रा छटपटाती रही। लेकिन, मांगने के बाद भी प्रिंसिपल ने गाड़ी नहीं दी और तड़प-तड़प कर छात्रा की जान चली गई। इसके बाद छात्रा को स्थानीय रेफरल अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद छात्रों का आक्रोश सातवें आसमान पर चढ़ गया।

नाराज छात्रों ने घंटों हंगामा किया। डीएसपी की सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं पास में खड़ी एक स्कूटी में आग लगा दी गई। छात्र घटनास्थल पर प्रिंसिपल को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एसपी ने बताया कि प्रिंसिपल को बुलाने और छात्रों को शांत करने की कोशिश जारी है। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इस जिले में 500 मेगावाट का सोलर बिजली घर, कोल इंडिया ने मांगी जमीन

आधे घंटे तक छटपटाती रही छात्रा

चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा की मौत के बाद उग्र छात्रों ने देर रात तक हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि छत से नीचे गिरने के बाद आधा घंटे तक छात्रा छटपटाती रही। लेकिन, मांगने के बाद भी प्रिंसिपल ने गाड़ी नहीं दी और तड़प-तड़प कर छात्रा की जान चली गयी। रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद छात्रों का आक्रोश बढ़ गया और घंटों हंगामा किया। छात्र घटनास्थल पर प्रिंसिपल को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। देर रात तक एएसपी मो. नुरूल हक, तीन डीएसपी व 20 थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया। एसपी भारत सोनी ने बताया कि छात्रों से बात कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने कूदकर जान दी है।

जबकि, प्रिंसिपल डॉ. गोपाल नंदन ने फोन करने पर कुछ भी बताने से मना कर दिया। कहा कि बाद में बात करूंगा। एसपी ने बताया कि प्रिंसिपल को बुलाने और छात्रों को शांत करने का प्रयास जारी है। उच्चस्तरीय जांच करायी जाएगी। छात्रों ने बताया कि सहेली की मौत से शिखा कुमारी नामक छात्रा मानसिक रूप से विचलित हो गयी है। उसे पीएमसीएच भेजा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में झपटमारों ने एएसपी से मोबाइल छिन रेलवे ट्रैक पर धकेला, ICU में इलाज जारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।