gold businessman shot dead in bihar darbhanga district during loot बिहार में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के इरादे से मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के इरादे से मर्डर

जानकारी के अनुसार, राहुल की एपीएम थाना क्षेत्र के ब्रह्मोतरा चौक पर जेवरात की दुकान है। रोजाना की भांति दुकान बंद कर वह लौट रहे थे। थलवारा गुमती से आगे बढ़ने पर घात लगाए बदमाशों ने लूट के इरादे से उन्हें गोली मार दी।

Thu, 25 Sep 2025 12:15 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
बिहार में सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के इरादे से मर्डर

बिहार में अब सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लहेरियासराय में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पंडासराय-थलवाड़ा सड़क पर गैस गोदाम के पास बुधवार शाम करीब सात बजे बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी राहुल कुमार (33) को गोली मारकर हत्या कर दी। राहुल लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज दारूभट्टी चौक के पास रहनेवाले बबलू साह का पुत्र था।

जानकारी के अनुसार, राहुल की एपीएम थाना क्षेत्र के ब्रह्मोतरा चौक पर जेवरात की दुकान है। रोजाना की भांति दुकान बंद कर वह लौट रहे थे। थलवारा गुमती से आगे बढ़ने पर घात लगाए बदमाशों ने लूट के इरादे से उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोग उन्हें लेकर डीएमसीएच पहुंचे, जहां इलाज शुरू होते ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस को चार खोखे मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कॉलेज में छात्रा की मौत, प्रिंसिपल पर आरोप; DSP की गाड़ी तोड़ी

सूचना पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग डीएमसीएच पहुंच गए। वे लोग संतुष्टि के लिए राहुल को बेता स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जतायी है कि लूटपाट के दौरान गोली मारी गई है। पुलिस व एफएसएल टीम जांच में जुट गई है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा छह अक्टूबर के बाद, निर्वाचन आयोग ने CS को लिखा खत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।