Case registered against jan suraaj leader and youtuber manish kashyap after demands 10 lakh rupees ransom जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

आरोप लगाया है कि पिछले विधान सभा चुनाव में मनीष कश्यप ने 10 लाख रुपये चंदे की मांग की थी। धमकी दिया था कि पैसा नहीं मिला तो 24 घंटे से अधिक नहीं लगेगा काम बंद कराने में। मनीष कश्यप 10-15 लोगों की संख्या में पुल निर्माण वाले जगह पर पहुंचे और वीडियो बनाते हुए गाली देने लगे।

Mon, 23 March 2026 07:03 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बेतिया/योगापट्टी, पश्चिम चंपारण
share
जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण जिले में मनीष कश्यप के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया गया है। दरअसल यहां नवलपुर थाना क्षेत्र में पुल निर्माण का काम करा रही उत्तर प्रदेश की त्रिभुवन नारायण सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी से 10 लाख रुपया रंगदारी मांगने के मामले में जन सुराज नेता व यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत सात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है।

थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोमती नगर निवासी संजीत कुमार सिंह की शिकायत पर मनीष कश्यप समेत अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। वहीं दूसरे पक्ष के रमेश यादव की मां मुस्मात फुलंती देवी की शिकायत पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी संजीत कुमार सिंह समेत अन्य के विरुद्ध मारपीट व रुपये चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका युद्ध: पाइप और सेनेटरी उत्पादों की कीमत 50% बढ़ी, बिहार की कई फैक्ट
ये भी पढ़ें:बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा.., प्रशांत किशोर निशांत पर भी खूब बोले

कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी ने आरोप लगाया है कि पिछले विधान सभा चुनाव में मनीष कश्यप ने 10 लाख रुपये चंदे की मांग की थी। धमकी दिया था कि पैसा नहीं मिला तो 24 घंटे से अधिक नहीं लगेगा काम बंद कराने में। मनीष कश्यप 10-15 लोगों की संख्या में पुल निर्माण वाले जगह पर पहुंचे और वीडियो बनाते हुए गाली देने लगे ।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संजीत कुमार सिंह ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि मनीष कश्यप अपने कुछ सहयोगियों के साथ मनुआपुल-रतवल मार्ग स्थित चमैनिया पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। यहां खराब निर्माण का आरोप लगाते हुए उन्होंने गाली-गलौज की थी और काम बंद करा देने की धमकी भी दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में सिरफिरे ने महिला को चाकू से गोद क्यों मार डाला, बेटी पर भी हमला

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि 20 मार्च को वो बेतिया-नवलपुर रोड के पास निर्माणाधीन पुल के लिए कुछ जरुरी सामान खरीदने के लिए नवलपुर बाजार गए थे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद विशाल गुप्ता, बिट्टू, प्रसाद, राजेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी।बहरहाल पूरे मामले को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्षों की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।