Celebrating 12 Years of Modi Government Achievements and Havan Ceremony 12 साल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन, Buxar Hindi News - Hindustan
More

12 साल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों और आगे के कीर्तिमान की बात की। भाजपा ने लोगों के बीच केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Wed, 10 June 2026 08:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share
12 साल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

कीर्तिमान मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम का आयोजन हवन कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु व देश की प्रगति की कामना फोटो संख्या 13 कैप्शन - बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के रिकॉर्ड 12 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में आयोजित हवन, पूजा समारोह में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन सहित अन्य कार्यकर्ता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 साल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन-पूजन

ब्रह्मपुर/रघुनाथपुर, निज संवाददाता। नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में बुधवार को बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन-पूजन का आयोजन किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में हवन कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु व देश की प्रगति की कामना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन के बल पर नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, आगे भी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने पर मंदिरों में पूजन

केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

इधर प्रवक्ता श्रीकांत तिवारी, धर्मराज पांडेय व बबलू ओझा के नेतृत्व में भी बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन किया। केन्द्र सरकार 12 वर्षों के कार्यों व उपलब्धियों को गिनाया इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी की प्रखंड इकाई ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने आम लोगों के बीच पहुंचकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा ने भाजपा के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर जिला महामंत्री धनंजय निर्गुण, नगर अध्यक्ष विजय केसरी, सुधा देवी, सुखदेव राय, केदार दूबे, मारकंडेय पाठक, विजय कसेरा, रामू गुप्ता व मुन्ना ठाकुर थे।

मोदी की दूरदर्शिता पर चर्चा

पीएम मोदी में दूरदर्शिता की अदभूत क्षमता बक्सर। पीएम मोदी के शासन के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूरा करने पर भाजपा ने जिले में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किया। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन व प्रसाद का वितरण किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के रामेश्वर मंदिर में हुए कार्यक्रम में विधायक आनंद मिश्रा मौजूद थे। सदर विधायक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शिता दृष्टिकोण और पारदर्शिता के कायल देश ही नहीं विदेशी भी है। आमजनों की भावनाओं को सरकार की नीतियों के साथ सामंजस्य बैठा कर उनकी दिनचर्या की चर्चा करना और उनके जीवन को सर्वांगीण विकास की धारा में लाना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:-मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।