Modi Government Celebrates 12 Years with Special Worship at Temples in Lucknow मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने पर मंदिरों में पूजन, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने पर मंदिरों में पूजन

Lucknow News - लखनऊ में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजन एवं आरती कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष, विधायक और पार्टी के अन्य प्रतिनिधियों ने मंदिरों में पूजा की और राष्ट्र की उन्नति की कामना की।

Wed, 10 June 2026 05:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने पर मंदिरों में पूजन

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने के पर भाजपा महानगर की ओर से शहर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन एवं आरती कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से लेकर विधायक, पदाधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए और राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण की कामना की।हनुमान सेतु मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री संजय राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पूजन अर्चन कार्य किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के रिकॉर्ड बनाने पर सीएम योगी की बधाई, मंदिर-मंदिर पूजा पाठ में जुटी पूरी भाजपा

मौनी बाबा मंदिर, आलमबाग में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह पूजन में शामिल हुए। चौक स्थित बड़ी काली जी मंदिर पर विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, हनुमान मंदिर, 8 नंबर चौराहा, निरालानगर में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा, भूतनाथ मंदिर, बी-ब्लॉक, इंदिरानगर में पूरब विधानसभा के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पूजन किया। छांछी कुआं, सुभाष मार्ग, याहियागंज में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बृजलाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा महाकालेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर-एफ विस्तार, सरोजनीनगर में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी रामचन्द्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:-मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन-जलाभिषेक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।