BJP Celebrates 12 Years of Modi s Leadership with Various Programs पीएम मोदी में दूरदर्शिता की अदभूत क्षमता : सदर विधायक, Buxar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी में दूरदर्शिता की अदभूत क्षमता : सदर विधायक

बेमिशाल 12 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विभिन्न कार्यक्रम हमारे संवाददाता। पीएम मोदी के शासन के 12 वर्ष सफलता पूर्वक पूरा करने पर भाजपा का जिले में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिले के चारों...

Wed, 10 June 2026 08:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share
पीएम मोदी में दूरदर्शिता की अदभूत क्षमता : सदर विधायक

बेमिशाल 12 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विभिन्न कार्यक्रम बक्सर, हमारे संवाददाता। पीएम मोदी के शासन के 12 वर्ष सफलता पूर्वक पूरा करने पर भाजपा का जिले में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन एवं प्रसाद का वितरण किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के रामेश्वर मंदिर में हुए कार्यक्रम में विधायक आनंद मिश्र मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 साल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

कार्यक्रम का उद्देश्य

वहीं ब्रह्मपुर व डुमरांव में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन मौजूद रहे। सदर विधायक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शिता दृष्टिकोण और पारदर्शिता के कायल देश ही नहीं विदेशी भी है। आमजनों की भावनाओं को सरकार की नीतियों के साथ सामंजस्य बैठा कर उनकी दिनचर्या की चर्चा करना और उनके जीवन को सर्वांगीण विकास की धारा में लाना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी ने हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। युवाओं को तकनीकी रूप में दक्ष किया। ताकि वह रोजगार के साथ अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को भी सामने ला सके। आने वाले समय में युवाओं को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़े। गरीब महिलाओं को धुआं से राहत दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना लेकर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम ने 18 एम्स और 7 आईआईटी का दिया तोहफा

भाजपा की उपलब्धियां

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी रहे। 10 जून को 4399 दिनों (सेवा,शासन और संकल्प) की अविश्वरणीय यात्रा कर एक उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि एक रिकॉर्ड नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास आकांक्षाओं और नए भारत के उदय का प्रतीक है। 12 साल बेमिसाल इतिहास बन गया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (बक्सर से नवीन पाठक)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:-मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया हवन-पूजन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।