पीएम ने 18 एम्स और 7 आईआईटी का दिया तोहफा
भाजपा ने डुमरांव में 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को गिनाया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि देश में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है और पीएम मोदी ने 18 एम्स एवं 07 आईआईटी की स्थापना की है। उन्होंने शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पेज चार के लिए ------------ बोले जितेन्द्र केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने डुमरांव में गिनाई उपलब्धियां बारह साल बेमिसाल का संदेश पहुंचाने डुमरांव पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष फोटो संख्या 17 कैप्शन -बुधवार को ब्रह्मपुर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में पूजा कर बाहर निकलते युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता।
भाजपा की उपलब्धियाँ
डुमरांव, निज संवाददाता। 70 और 12 साल की तरक्की का आप आकलन कर लिजिए कि देश को क्या मिला है, सबकुछ आईने की तरह साफ हो जाएगा। बक्सर के ही नावानगर को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इतना ही नहीं पीएम ने डेढ़ सौ किलोमीटर एनएच और 4 लाख किलोमीटर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का काम किया है। उक्त बातें बुधवार को डुमरांव में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बुधवार को शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कही। कहा कि पीएम चाहते हैं कि प्रत्येक जिला में औद्योगिक इकाई बनाई जाए, ताकि देश के नौजवानों को भटकना न पड़े। डुमरांव पहुंचने पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले लाला टोली रोड स्थित मां भगवती का दर्शन किया। फिर वहां से पैदल चलकर वे शहीद पार्क गए ,जहां उन्होंने शहीदों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
उन्होंने बताया कि एनडीए की सरकार ने देश को 18 एम्स दिए हैं तथा 05 और पर काम चल रहा है। उसी तरह से 07 आईआईटी भी देश में काम करने लगे हैं, जिससे युवा आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री साबित हुए, जिनका सबसे लंबा कार्यकाल रहा। मौके पर भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सोनू राय, अविनाश पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता राहुल देव, प्रदेश कोषाध्यक्ष आनंद शेखर, रिसब नारायण, विजय कुशवाहा, धीरेन्द्र निराला, निक्कू तिवारी, प्रियरंजन चौबे, पीयूष प्रियदर्शी, सौरभ तिवारी, रमेश केशरी, संजय चंद्रवंशी, महेन्द्र राम, अमित बारी, टिंकू सिन्हा, सुनील सिंह, रोहित सिंह, रोहित राय, सावन कुमार, महिला मोर्चा की शीला त्रिवेदी, पिंकी पाठक, सुनीता राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना रघुनाथपुर। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में बुधवार को पूजा अर्चना की। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जितेंद्र सिंह अपने गृह क्षेत्र नवानगर जा रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे अधिक दिनों के कार्यकाल के उपलक्ष्य मंदिर परिसर में आयोजित हवन पूजन में भी शामिल हुये। इससे पहले यहां पहुंचने पर पार्टी युवा मोर्चा के कई नेताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन