Builder Ashok Shah got Gopal Khemka killed gave Rs 3.5 lakh to shooter Umesh Yadav गोपाल खेमका मर्डर: बिल्डर अशोक शाह ने उमेश यादव को दी सुपारी, हत्या का कारण पुलिस शाम में बताएगी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोपाल खेमका मर्डर: बिल्डर अशोक शाह ने उमेश यादव को दी सुपारी, हत्या का कारण पुलिस शाम में बताएगी

पटना के कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या बिल्डर अशोक शाह ने करवाई थी। शाह ने शूटर उमेश यादव को साढ़ी 3 लाख रुपये में सुपारी दी थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कारोबार को लेकर विवाद था। पुलिस मंगलवार शाम को पीसी में खुलासा करेगी।

Tue, 8 July 2025 10:23 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गोपाल खेमका मर्डर: बिल्डर अशोक शाह ने उमेश यादव को दी सुपारी, हत्या का कारण पुलिस शाम में बताएगी

बिहार की राजधानी पटना में नामी कारोबारी गोपाल खेमका की घर के बाहर गोली मारकर हत्या बिल्डर अशोक शाह ने मरवाया था। शाह ने शूटर उमेश यादव को साढ़े 3 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। वह गोपाल खेमका का परिचित है। हत्या की असली वजह पुलिस मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताएगी। पटना पुलिस की विशेष टीम ने सोमवार को मास्टरमाइंड अशोक शाह, शूटर उमेश यादव के साथ हथियार सप्लायर राजा को भी गिरफ्तार किया था। इनमें से राजा की देर रात हुए एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने सबसे पहले शूटर उमेश यादव को मालसलामी इलाके से पकड़ा। पूछताछ के दौरान शुरुआत में तो घुमाता रहा। मगर बाद में उसने बिल्डर अशोक शाह के कहने पर गोपाल खेमका की हत्या की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी म्यूजियम के पास स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी करने पहुंची और साजिशकर्ता अशोक शाह को गिरफ्तार किया। साथ ही राजा को भी पकड़ा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में पहला एनकाउंटर, आर्म्स सप्लायर विकास मुठभेड़ में ढेर
ये भी पढ़ें:खेमका मर्डर: JDU को MGB पर शक, प्रवक्ता बोले- शूटर के संबंधों की जांच होगी

अशोक शाह पटना के उदयगिरि अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 601 में रहता है। वह बिल्डर है और उसका सरिया का कारोबार भी है। गोपाल खेमका की उससे अच्छी जान पहचान थी। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने मंगलवार सुबह एक टीवी चैनल को बताया कि बिजनेस को लेकर आपसी रंजिश में अशोक शाह ने खेमका को मरवाया। शाम में पीसी के दौरान पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। गोपाल खेमका की शुक्रवार देर रात उनके गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित घर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे की भी पूर्व में हत्या हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में गिरफ्तारी के बाद भी कैसे एनकाउंटर में मारा गया राजा?

एनकाउंटर में मारा गया हथियार सप्लायर

गोपाल खेमका हत्याकांड में शूटर उमेश यादव को हथियार सप्लायर करने वाला राजा उर्फ विकास सोमवार रात करीब सवा दो बजे एनकाउंटर में मारा गया। यह एनकाउंटर पटना सिटी में मालसलामी के पीरदमिया घाट के पास हुई। पुलिस राजा की निशानदेही पर हथियार बरामद करने गई थी। इसी दौरान राजा ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और राजा की गोली लगने से मौत हो गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।